- पपीता स्वाद और सेहत के गुणों से भरपूर होता है.
- पपीता एक गर्म तासीर वाला फल है.
- पपीता के सेवन से वजन कम किया जा सकता है.
Benefits Of Papaya: फलों को सेहत के लिए कितना फायदेमंद माना जाता है ये तो हम सभी जानते हैं. लेकिन क्या आप पपीता से मिलने वाले लाभों के बारे में जानते हैं. जी हां पपीता के पत्ते, फल और बीजों को आयुर्वेदिक गुणों से भरपूर माना जाता है. असल में पपीता (Papaya Benefits) एक ऐसा फल है, जो आपको कहीं भी आसानी से मिल जाएगा. पपीता में मिनरल, विटामिन, प्रोटीन, फाइबर, एनर्जी जैसे गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को कई लाभ पहुंचाने में मदद कर सकते हैं. पपीता के सेवन से सूजन का दर्द कम करने के साथ-साथ ब्लड को भी शुद्ध किया जा सकता है. इतना ही नहीं पपीता का रोजाना सेवन कर वजन को कम करने में मदद मिल सकती है.
पपीता खाने के फायदे- Papita Khane Ke Fayde:
1. कोलेस्ट्रॉल-
बढ़ा हुआ कोलेस्ट्रॉल सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है. पपीते में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स और फाइबर के गुण भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. पपीते के सेवन से कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
Haemoglobin की मात्रा को बढ़ाने के लिए डाइट में शामिल करें ये 5 फूड्स- Expert Suggests

2. पाचन-
पपीता फाइबर से भरपूर होता है, फाइबर मल त्याग को आसान बनाने और कब्ज से राहत दिलाने में मददगार है. पपीते का रोजाना सेवन कर पाचन को बेहतर रख सकते हैं.
Biryani Recipes: रेगुलर बिरयानी खाकर हो गए हैं बोर तो ट्राई करें ये 7 क्विक यूनिक बिरयानी रेसिपी
3. मोटापा-
पपीते में फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जो भूख को कम कर पेट को भरा हुआ महसूस कराने में मददगार है. इतना ही नहीं पपीते में पानी की मात्रा ज्यादा और कैलोरी कम होती है, जो वजन को कम करने में मदद कर सकती है.
4. आंखों-
आंखों की सेहत के लिए फायदेमंद है पपीते का सेवन. पपीते में विटामिन सी और विटामिन ए पाया जाता है. विटामिन ए आंखों की रोशनी को बढ़ाने में मदद कर सकता है.
5. इम्यूनिटी-
इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए आप पपीते का सेवन कर सकते हैं. पपीता विटामिन सी से भरपूर होता है और विटामिन सी इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मददगार है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं