Summer Diet Tips: बदलते मौसम में सेहत का खास ख्याल रखने की जरूरत होती है. अगर आप भी खुद को पूरी गर्मी सेहतमंद रखना चाहते हैं, तो अभी से ही डाइट में इन चीजों को शामिल कर लें. दरअसल हेल्दी और पोषण से भरपूर डाइट न सिर्फ शरीर को सेहतमंद बल्कि, इम्यूनिटी को मजबूत बनाने और बीमारियों से बचाने में मददगार है. कहते हैं कि जीवन में और खाने में अगर रंग शामिल हों तो बात ही कुछ और होती है. आज हम आपको ऐसे ही रंगीन फूड्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें डाइट में शामिल कर शरीर को सेहतमंद रख सकते हैं. तो चलिए बिना किसी देरी के जानते हैं उन फूड्स के बारे में.
सेहतमंद रहने के लिए खाएं ये फल- (Eat These Fruits To Stay Healthy)
1. नींबू-
नींबू में विटामिन सी होता है, जो शरीर की इम्यूनिटी को बढ़ाने और बीमारियों से बचाने में मददगार है. नींबू को डाइट में कई तरह से शामिल कर सकते हैं. सुबह खाली पेट नींबू पानी पी सकते हैं, दाल और सब्जी या सलाद में डालकर खा सकते हैं.

2. खीरा-
हरे रंग का खीरा सेहत के लिए कमाल माना जाता है. खीरे में लगभग 90 प्रतिशत पानी पाया जाता है, जो शरीर में पानी की कमी को दूर करने में मदद कर सकता है. इसे आप सलाद, रायता आदि में एड कर सकते हैं.
3. दही-
दही को डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए. क्योंकि दही में प्रोबायोटिक्स होते हैं, जो गट हेल्थ को सुधारते हैं और पाचन को मजबूत बनाने में मदद कर सकते हैं. दही खाने का सबसे अच्छा समय लंच माना जाता है.
4. पपीता-
पपीता में मौजूद पपेन एंजाइम पाचन को बेहतर बनाता है और कब्ज की समस्या को दूर कर सकता है. अगर आप वजन को कम करना चाहते हैं, तो पपीते को ब्रेकफास्ट में एड कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें- आ रहीं हैं गर्मियां: डॉक्टर ने बताया बाहर गन्ने का जूस पीने से पहले किन बातों का रखें ख्याल
Gurudev Sri Sri Ravi Shankar on NDTV: Stress, Anxiety, से लेकर Relationship, Spirituality तक हर बात
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं