विज्ञापन

Banana Vs Dates: केला या खजूर सुबह खाली पेट क्या खाना ज्यादा फायदेमंद?

Banana And Dates: केला और खजूर दो ऐसे फूड हैं जिनका सेवन सेहत के लिए वरदान से कम नहीं माना जाता है. लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि इन दोनों में सेहत के लिए क्या सबसे ज्यादा फायदेमंद है. अगर नहीं, तो इस आर्टिकल को जरूर पढ़ें.

Banana Vs Dates: केला या खजूर सुबह खाली पेट क्या खाना ज्यादा फायदेमंद?
Banana And Dates: सुबह खाली पेट क्या खाना चाहिए.

Banana Vs Dates: शरीर को सेहतमंद रखने के लिए हम कई तरह की चीजों का सेवन करते हैं, जिन्हें पोषण का भंडार कहा जाता है. केला और खजूर उन्हीं में से एक है. लेकिन कई बार हम इस बात को लेकर कंफ्यूज हो जाते हैं, कि सुबह खाली पेट केला या खजूर क्या खाना ज्यादा फायदेमंद है. अगर आप भी इसी सवाल का जवाब चाहते हैं, तो चलिए बिना किसी देरी के जानते हैं. आपको बता दें कि केला और खजूर दोनों ही पोषण का भंडार हैं. तो चलिए जानते सुबह खाली पेट क्या खाना चाहिए. 

केला खाने के फायदे- (Kela Khane Ke Fayde)

केला एक ऐसा फल है जिसे दुनिया भर में सबसे ज्यादा खाया और पसंद किया जाता है. क्योंकि इसमें पोटैशियम, मैग्नीशियम, विटामिन B6, विटामिन C, और फाइबर जैसे तमाम गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को कई लाभ पहुंचाने में मदद कर सकते हैं. केले को नाश्ते में खाना सबसे अच्छा माना जाता है.

Latest and Breaking News on NDTV

खजूर खाने के फायदे- (Khajur Khane Ke Fayde)

खजूर को सेहत का खजाना कहा जाता है. क्योंकि इसमें फाइबर, पोटैशियम, मैग्नीशियम, आयरन, एंटीऑक्सीडेंट  और विटामिन बी6 जैसे गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को कई समस्याओं से बचाने और एनर्जी को बढ़ाने में मदद कर सकते हैं. खजूर को डाइट में कई तरह से शामिल किया जा सकता है. लेकिन इसे दूध के साथ लेना काफी अच्छा माना जाता है.

केला और खजूर क्या खाना ज्यादा फायदेमंद- (Which is more beneficial to eat, banana or dates)

  • अगर आपको पेट से जुड़ी समस्याएं हैं, तो खाली पेट केला खाने से बचें. इसकी जगह आप खजूर का सेवन कर सकते हैं.
  • अगर आप अपने वजन को बढ़ाना चाहते हैं, तो केला और खजूर दोनों का सेवन ही फायदेमंद साबित हो सकता है.
  • जिन लोगों को पाचन की समस्या रहती है, उन्हें खजूर का सेवन खाली पेट करना चाहिए.

ये भी पढ़ें- How Many Rotis A Day: एक दिन में कितनी रोटी खानी चाहिए? जानें सही मात्रा

Gurudev Sri Sri Ravi Shankar on NDTV: Stress, Anxiety, से लेकर Relationship, Spirituality तक हर बात

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com