विज्ञापन

Holi 2026 Playlist: होली पर DJ भी बोलेगा WOW! ये 10 गाने करेंगे हर पार्टी को हिट

Holi Songs: होली का त्योहार रंगों, खुशियों और मेल-मिलाप का सबसे बड़ा पर्व माना जाता है. इस दिन लोग पुराने गिले-शिकवे भूलकर एक-दूसरे को रंग लगाते हैं और साथ मिलकर जश्न मनाते हैं. लेकिन होली की असली रौनक तब बढ़ती है जब इसमें संगीत का तड़का लगता है.

Holi 2026 Playlist: होली पर DJ भी बोलेगा WOW! ये 10 गाने करेंगे हर पार्टी को हिट
Holi Playlist: होली की जान हैं ये 10 पॉपुलर गाने

होली का त्योहार रंगों, खुशियों और मेल-मिलाप का सबसे बड़ा पर्व माना जाता है. इस दिन लोग पुराने गिले-शिकवे भूलकर एक-दूसरे को रंग लगाते हैं और साथ मिलकर जश्न मनाते हैं. लेकिन होली की असली रौनक तब बढ़ती है जब इसमें संगीत का तड़का लगता है. हर साल कुछ ऐसे गाने होते हैं जो लोगों की जुबान पर छा जाते हैं और हर गली-मोहल्ले में सुनाई देते हैं. पुराने क्लासिक गानों से लेकर नए ट्रेंडिंग गानों तक, हर पीढ़ी के अपने पसंदीदा होली सॉन्ग होते हैं, जो इस त्योहार को और भी यादगार बना देते हैं. आइए जानते हैं होली के 10 सबसे लोकप्रिय गाने:

1. रंग बरसे- सिलसिला

इस गाने को अमिताभ बच्चन ने अपनी आवाज़ दी थी. आज भी यह हर होली पार्टी की जान माना जाता है.

2. बलम पिचकारी- ये जवानी है दीवानी

यह गाना युवाओं के बीच बेहद लोकप्रिय है और होली के मौके पर खूब बजाया जाता है. दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर की मस्ती इस गाने में देखने लायक है.

3. अवध में होली, ब्रज में होली- राजीव आचार्य

टी सीरीज का गाना अवध में होली, ब्रज में होली इन दिनों खूब बज रहा है. इस गाने को राजीव आचार्य ने गाया है. यह भक्ति और परंपरा से जुड़ा हुआ गीत है, जो हाल ही में काफी वायरल हुआ है.

4. होली के दिन दिल खिल जाते हैं- शोले

यह गाना दोस्ती और खुशी का संदेश देता है और हर होली पर बजता है. इसमें हेमा मालिनी, धर्मेंद्र, अमिताभ बच्चन जैसे सभी कलाकर दिखे थे.

5. आज ना छोड़ेंगे- कटी पतंग

यह गाना रोमांस और मस्ती से भरपूर है, जो होली के माहौल को और रंगीन बना देता है.

6. अंग से अंग लगाना- डर

यह गाना रोमांटिक होली सॉन्ग के तौर पर काफी पसंद किया जाता है. इस गाने में शाहरुख, जूही और सनी देओल थे.

7. होली खेले रघुवीरा- बागबान

इस गाने में पारंपरिक होली का खूबसूरत अंदाज देखने को मिलता है. अमिताभ बच्चन और हेमा मालिनी का यह गाना आज भी हिट है.

8. गो पागल- जॉली LLB 2

यह गाना नई पीढ़ी के बीच बेहद फेमस है और इसमें जबरदस्त एनर्जी देखने को मिलती है. इसमें अमृता राव और अरशद वारसी नजर आए थे.

9. जय जय शिवशंकर- वॉर

यह गाना आज की होली पार्टियों का नया एंथम बन चुका है. इस गाने में ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ ने अपने डांस से भी लोगों को हैरान कर दिया था.

10. होलिया में उड़े रे गुलाल- पारंपरिक लोक गीत

यह गीत भारतीय लोक संस्कृति की असली पहचान है और गांवों में आज भी उतना ही लोकप्रिय है.

कुल मिलाकर, ये 10 गाने हर पीढ़ी को जोड़ते हैं और होली के त्योहार को और भी खास बना देते हैं. पुराने क्लासिक से लेकर नए ट्रेंडिंग गानों तक, हर कोई अपने पसंदीदा गाने पर झूमता नजर आता है.

यह भी पढ़ें: थिएटर के बाहर खड़ी रहती थी एंबुलेंस, 40 लाख की इस फिल्म ने डर से कमाए 96 लाख, अकेले देखने पर मिलता था इनाम

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Best Holi Songs List, Top 10 Holi Songs, Holi Songs Playlist 2026, Bollywood Holi Songs, Rang Barse Song
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com