विज्ञापन

सोनू सूद का राजपाल यादव को करारा जवाब, दबंग एक्टर ने की गलतफहमी दूर, बोले- मैंने कभी नहीं कहा उसे काम की जरूरत

राजपाल यादव जब 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस केस में तिहाड़ जेल गए थे सोनू सूद उनकी मदद को सबसे पहले आगे आए. लेकिन बाहर आते ही राजपाल यादव ने कुछ ऐसा रवैया दिखाया कि सोनू सूद को अपनी बात कहने के लिए आगे आना पड़ा.

सोनू सूद का राजपाल यादव को करारा जवाब, दबंग एक्टर ने की गलतफहमी दूर, बोले- मैंने कभी नहीं कहा उसे काम की जरूरत
राजपाल यादव ने सोनू सूद को बताया गलत तो दबंग एक्टर का यूं आया करारा जवाब
नई दिल्ली:

राजपाल यादव ने हाल ही में 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस केस में अंतरिम जमानत मिलने के बाद अपनी बात रखी है. वे 12 दिन तक तिहाड़ जेल में बंद रहे थे. फिल्म इंडस्ट्री से कई लोगों ने उनका साथ दिया. इस दौरान सोनू सूद भी राजपाल यादव की मदद के लिए आगे आए थे. बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद ने कहा था कि राजपाल को काम दिया जाए और उन्हें एडवांस पेमेंट मिले क्योंकि वे इसके हकदार हैं. राजपाल यादव ने स्क्रीन को दिए इंटरव्यू में इस पर प्रतिक्रिया दी. जिसमें उन्होंने सोनू सूद को खरी खोटी सुना दी. लेकिन अब राजपाल यादव के रिएक्शन पर दबंग एक्टर ने भी अपना पक्ष रख दिया है.

ये भी पढ़ें: 'धुरंधर 2' का ट्रेलर आज रिलीज हो रहा है? जानें क्या है रणवीर सिंह की फिल्म से जुड़ा सच

क्या बोले सोनू सूद

राजपाल यादव ने कहा था, 'कृपया इस गलतफहमी को दूर कर लीजिए कि मुझे काम मांगते रहना पड़ता है. काम मांगने में कोई शर्म नहीं है. मैं अपनी कमाई से जीता हूं, सिनेमा मेरा जुनून है. मैं ऐसे काम करता हूं कि मुझे चार गुना ज्यादा काम मिलता है. मैं छुट्टियों में भी काम करता हूं. काम मुझे ढूंढता नहीं, पिछले 11 साल से मेरे साथ जीता आ रहा है.'

वहीं जब एचटी सिटी ने सोनू सूद से इस बारे में बात की तो उन्होंने स्पष्ट किया, "मैं राजपाल के लिए खुश हूं. मैंने कभी नहीं कहा कि उन्हें काम की जरूरत है. मैंने बस इतना कहा था कि उन्हें साइन करो और एडवांस दो क्योंकि वे इसके लायक हैं." 

राजपाल यादव का पूरा केस

राजपाल यादव 9 करोड़ के कर्ज और चेक बाउंस मामले में हाल ही में तिहाड़ जेल गए थे. 5 फरवरी 2026 को शाम करीब 4 बजे उन्होंने दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश के बाद तिहाड़ जेल में सरेंडर किया था. कोर्ट ने उन्हें सरेंडर करने का आदेश दिया था क्योंकि वे बकाया राशि समय पर नहीं चुका पाए थे. 17 फरवरी 2026 को शाम करीब 5 बजे तिहाड़ जेल से रिहा हो गए. दिल्ली हाईकोर्ट ने 16 फरवरी को उन्हें अंतरिम जमानत दी थी, जिसके बाद सभी औपचारिकताएं पूरी होने पर 17 फरवरी को रिहाई हुई. यह जमानत 18 मार्च 2026 तक की है, और उन्होंने 1.5 करोड़ जमा किए थे.

राजपाल यादव की आने वाली फिल्में

राजपाल यादव ने अपनी कानूनी लड़ाई पर भी बात की. उन्होंने कहा कि वे कोर्ट का पूरा सम्मान करते हैं और हर निर्देश का पालन करेंगे. जेल के दौरान उन्हें दर्शकों, साथी कलाकारों और शुभचिंतकों का बहुत प्यार और विश्वास मिला, जो उनके लिए सबसे बड़ी ताकत रहा. राजपाल यादव ने आने वाले प्रोजेक्ट्स के बारे में भी बताया. उन्होंने कहा कि इस साल वे प्रियदर्शन के साथ 'भूत बंगला' कर रहे हैं, फिर 'वेलकम टू द जंगल' जिसमें 27 कलाकार हैं, और 'हैवान' में छोटा लेकिन शानदार रोल किया है. इसके अलावा दो वेब सीरीज और दो फिल्में भी हैं, जिनके बारे में अभी ज्यादा नहीं बता सकते.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajpal Yadav, Sonu Sood,  sonu Sood On Rajpal Yadav, Rajpal Yadav On Sonu Sood,  Rajpal Yadav Upcoming Movies
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com