विज्ञापन

खजूर है सेहत का मीठा खजाना, जानें फायदे, न्यूट्रिशन और सही मात्रा | Dates (Khajur) FAQ's

Dates FAQs: खजूर खाने के फायदे, न्यूट्रिशन वैल्यू, एक दिन में कितने खजूर खाने चाहिए, डायबिटीज में खा सकते हैं या नहीं और साइड इफेक्ट्स, जानें आसान भाषा में पूरी जानकारी.

खजूर है सेहत का मीठा खजाना, जानें फायदे, न्यूट्रिशन और सही मात्रा | Dates (Khajur) FAQ's
Khajur Benefits: खजूर खाने के फायदे, न्यूट्रिशन वैल्यू, एक दिन में कितने खजूर खाने चाहिए.

Dates Benefits: रमजान का पाक महीना चल रहा है और रोजा रखने वाले लोग खजूर खाकर ही अपना रोजा खोलते हैं. खजूर का सेवन रमजान और सर्दियों के मौसम में खूब किया जाता है. लेकिन आपको बता दें कि इसका सेवन पूरा साल किया जाता है और इसकी गिनती भी सुपरफूड में होती है. स्वाद में मीठा होने के साथ ही ये सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है. खजूर शरीर को तुरंत ऊर्जा देने का आसान तरीका है. इसलिए इसका सेवन करना लाभदायी होता है. 

खजूर में कौन-कौन से पोषक तत्व पाए जाते हैं?

खजूर में पाए जाने वाले पोषक तत्वों की बात करें तो इसमें नैचुरल शुगर (ग्लूकोज, फ्रक्टोज), फाइबर, आयरन, पोटैशियम, मैग्नीशियम, कैल्शियम और विटामिन B6 पाया जाता है. इसके साथ ही इसमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट शरीर को अंदर से मजबूती देते हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

खजूर की न्यूट्रिशन वैल्यू (लगभग 100 ग्राम खजूर में)

  • कैलोरी: 270–280
  • कार्बोहाइड्रेट: 70–75 ग्राम
  • फाइबर: 6–7 ग्राम
  • प्रोटीन: 2–3 ग्राम
  • पोटैशियम: अच्छी मात्रा में पाया जाता है.
Latest and Breaking News on NDTV

खजूर खाने के फायदे

  • खजूर का सेवन करने से शरीर को तुरंत एनर्जी मिलती है. इसलिए रोजा खोलने के लिए भी इसका सेवन किया जाता है.
  • खजूर फाइबर से भरपूर होता है इसलिए यह पाचन को बेहतर बनाने में भी मदद करता है. 
  • जिन लोगों को खून की कमी होती है उनके लिए भी खजूर का सेवन फायदेमंद होता है, क्योंकि इसमें आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है.
  • खजूर में कैल्शियम और मैग्नीशियम भी पाया जाता है. इसलिए इसका सेवन हड्डियों के लिए भी लाभदायी होता है. 
  • खजूर का सेवन दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है.
Latest and Breaking News on NDTV

किन लोगों को खजूर नहीं खाना चाहिए?

वैसे तो खजूर का सेवन सभी के लाभदायी होता है लेकिन जिन लोगो का ब्लड शुगर बहुत ज्यादा होता है, या जिनको अपना वजन कंट्रोल करना है या किसी को किडनी से जुड़ी समस्या है तो उन्हें डॉक्टर से पूछ कर ही इसका सेवन करना चाहिए. 

खजूर खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान 

खजूर खरीदते समय ध्यान दें कि वो बहुत ज्यादा चिपचिपे या बदबूदार न हों.
सभी खजूर का रंग एक जैसा हो.
खजूर के पैकेट पर एक्सपायरी डेट जरूर चेक करें.

खजूर से जुड़े कुछ सवाल । Khajur FAQs 

Latest and Breaking News on NDTV

सवाल- एक दिन में कितने खजूर खा सकते हैं?

जवाब- आम तौर पर एक दिन में 2–4 खजूर का सेवन करना काफी होता है. अगर आप फिजिकली ज्यादा एक्टिव हैं तो एक दिन में 4–5 खजूर खा सकते हैं. लेकिन ध्यान रखें की जरूरत से ज्यादा खाने पर शुगर और कैलोरी बढ़ सकती है.

सवाल- खजूर खाने का सही तरीका क्या है?

जवाब- खजूर का सेवन आप सुबह खाली पेट या दूध के साथ कर सकते हैं. इसके अलावा वर्कआउट के पहले भी इसका सेवन अच्छा है ये एक बेहतरीन स्नैक का काम करता है. अगर खजूर बहुत ज्यादा सख्त हो तो 2–3 घंटे पानी में भिगोकर खाएं.

सवाल- क्या ज्यादा खाने से कोई साइड इफेक्ट्स भी हो सकते हैं?

जवाब- बहुत ज्यादा खजूर खाने से वजन बढ़ सकता है, ब्लड शुगर बढ़ सकती है और कुछ लोगों को गैस या पेट फूलने की समस्या भी हो सकती है.

सवाल- क्या डायबिटीज में खजूर खा सकते हैं?

जवाब- हां, डायबिटीज के मरीज सीमित मात्रा (1–2 खजूर) में खजूर का सेवन कर सकते हैं, लेकिनन इसके साथ ही अपना ब्लड शुगर मॉनिटर करना भी जरूरी है.
 

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com