विज्ञापन

ईरान के एयर स्पेस पर अब हमारा कब्जा, हिंद महासागर में उनके युद्धपोत को भी किया तबाह: अमेरिका

अमेरिका ने साफ कर दिया है कि वो ईरान में जीत रहा है. अमेरिकी अधिकारियों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा है कि ईरान की सैन्य क्षमता खत्म हो चुकी है.

ईरान के एयर स्पेस पर अब हमारा कब्जा, हिंद महासागर में उनके युद्धपोत को भी किया तबाह: अमेरिका
ईरान को लेकर अमेरिका ने किया बड़ा दावा
NDTV
  • श्रीलंका के पास हिंद महासागर में अमेरिकी पनडुब्बी ने ईरानी युद्धपोत आईआरआईआईएस डेना को टॉरपीडो से डुबो दिया है
  • इस हमले में कम से कम एक सौ से अधिक लोग लापता हैं जबकि कई नाविकों की मौत और गंभीर घायल होने की खबर है
  • ईरान ने तुर्की की ओर बैलिस्टिक मिसाइल दागी जिसे तुर्की और नाटो के संयुक्त बलों ने हवा में ही नष्ट कर दिया
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

ईरान के बढ़ते हमलों के बीच पेंटागन ने एक बड़ा दावा किया है. अमेरिका के डिपार्टमेंट ऑफ वॉर की तरफ से कहा गया है कि उसने ईरान के एयर स्पेस पर कब्जा कर लिया है. और अमेरिका ईरान में जीत रहा है. अमेरिका ने बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में अमेरिकी रक्षा सचिव पीट हेगसेथ ने कहा कि बुधवार को अमेरिका ने श्रीलंका के पास एक ईरानी युद्धपोत को टॉरपीडो से डुबो दिया. इससे पहले दिन में, श्रीलंकाई नौसेना ने सूचना दी थी कि IRIIS डेना हिंद महासागर में डूब गया है. इस जहाज के डूबने के बाद लगभग 150 लोग लापता हो गए और कई नाविकों की मौत हो गई.हेगसेथ ने पत्रकारों को बताया कि एक अमेरिकी पनडुब्बी ने एक ईरानी युद्धपोत को डुबो दिया, जो अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में खुद को सुरक्षित समझ रहा था. इसके बजाय, वह टॉरपीडो से डूब गया.उन्होंने आगे कहा कि द्वितीय विश्व युद्ध के बाद दुश्मन पर यह पहला ऐसा हमला था.

अमेरिका की तरफ से ईरान के एयर स्पेस पर कब्जा करने की बात उस समय आई है जब कुछ घंटे पहले ही अमेरिका की पनडुब्बी ने श्रीलंकाई तट पर एक ईरानी युद्धपोत पर हमला कर उसे तबाह कर दिया है. इस हमले में कम से कम 101 लोग लापता हैं और 78 घायल हैं, जिनमें से 32 गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं.आईरिस देना मौदगे श्रेणी का फ्रिगेट है, जो भारत के विशाखापत्तनम में आयोजित मिलान 2026 बहुराष्ट्रीय नौसेना अभ्यास में भाग लेने के बाद ईरान लौट रहा था. इससे पहले, श्रीलंका के विदेश मंत्रालय ने कहा कि सेना ने डूबते ईरानी जहाज पर सवार 32 लोगों को बचा लिया है. स्वास्थ्य मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी डॉ.अनिल जसिंघे ने बताया कि उनमें से एक की हालत गंभीर है, सात का आपातकालीन उपचार चल रहा है और अन्य को मामूली चोटों के लिए इलाज किया जा रहा है.

ईरान ने तुर्की को भी निशाना बनाने की कोशिश की

बुधवार को ईरान ने तुर्की को निशाना बनाते हुए एक बैलिस्टिक मिसाइल दागी है. हालाकिं, तुर्की ने उस मिसाइल को हवा में ही नष्ट कर दिया है. ईरान की तरफ से फायर की गई इस बैलिस्टिक मिसाइल की सूचना खुद तुर्की के रक्षा मंत्रालय ने दी है. तुर्की के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि ईरान की तरफ से दागी गई एक बैलिस्टिक मिसाइल तेजी से इराक और सीरिया को पार करते हुए तुर्की की तरफ बढ़ रही थी.

तुर्की के रक्षा मंत्रालय ने इस हमले को लेकर एक बयान भी जारी किया है. इस बयान में कहा गया है कि ईरान से दागी गई एक बैलिस्टिक मिसाइल, जो इराकी और सीरियाई हवाई क्षेत्र को पार करने के बाद तुर्की के हवाई क्षेत्र की ओर बढ़ रही थी, को पूर्वी भूमध्य सागर में तैनात नाटो के वायु और मिसाइल रक्षा बलों ने समय रहते निष्क्रिय कर दिया.यह निर्धारित किया गया है कि हाटे प्रांत के डोर्त्योल जिले में गिरा गोला-बारूद वायु रक्षा गोला-बारूद का हिस्सा था, जिसने हवा में ही खतरे को रोका था. इस घटना में कोई हताहत या घायल नहीं हुआ.

यह भी पढ़ें: दुबई जब खतरे में है तो कतर, बहरीन, कुवैत, संयुक्त अरब अमीरात और ओमान को शांति के प्रयास तेज करने होंगे

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com