Holi Celebration 2026 Live Updates: होली कब है? अकसर हर किसी की जुबान पर यही सवाल रहता है. होली 2026 में भी खूब पहेली बनी हुई है क्योंकि चंद्र ग्रहण के चक्कर में होलिका दहन 2 मार्च को हुआ तो होली रंगों वाली होली 4 मार्च को है. वैसे होलिका दहन की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं. प्रियंका चोपड़ा ने होलिका दहन के बहाने विश्व में शांति का संदेश दिया. वहीं शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा ने भी होलिका दहन किया. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.
होली भारत में बड़े उत्साह से मनाई जा रही है. इस वर्ष चंद्रग्रहण के कारण तिथि में भ्रम है, कुछ राज्यों में 3 मार्च को और अधिकांश में 4 मार्च को रंग वाली होली मनाई जा रही है. होलिका दहन 2 मार्च को हुआ. महाराष्ट्र और गुजरात जैसे राज्यों में होली 3 मार्च को खेली जा रही है. इस तरह चंद्र ग्रहण की वजह से तिथि में यह अंतर आया.
पौराणिक कथा के अनुसार, असुर राजा हिरण्यकशिपु को वरदान था कि उसे न दिन में मारा जा सकता है, ना रात में, ना घर में, ना बाहर. उसने अपने पुत्र प्रह्लाद को भगवान विष्णु की भक्ति छोड़ने को कहा, लेकिन प्रह्लाद नहीं माने. क्रोधित होकर हिरण्यकशिपु ने अपनी बहन होलिका (जिसे अग्नि से सुरक्षा का वरदान था) को प्रह्लाद के साथ आग में बैठाया. लेकिन भगवान की कृपा से प्रह्लाद बच गए और होलिका जल गई. इस घटना की याद में होलिका दहन किया जाता है. अगले दिन रंगों से होली खेली जाती है, जो वसंत ऋतु के आगमन, समानता और नफरत भूलकर भाईचारे का संदेश देती है
अब बात करें बॉलीवुड की होली की तो सितारों की होली के तो क्या कहने. कुछ सितारों ने तो होली की बधाई भी दे दी है. जिसमें अक्षय कुमार और सनी देओल के नाम प्रमुखता से आते हैं.
होली सेलिब्रेशन 2026 लाइव अपडेट्स | Holi Celebration 2026 Live Updates
Holi 2026 Celebration Live: राघव चड्ढा ने बचपन में होली खेलते हुए अपनी प्यारी थ्रोबैक तस्वीरें साझा कीं
राघव चड्ढा अपने प्रभावशाली भाषणों के साथ-साथ सोशल मीडिया पर अपनी सहज और आत्मीय मौजूदगी से भी लोगों का दिल जीतते रहे हैं. इस होली, जब पूरा देश रंगों के इस त्योहार का जश्न मना रहा है, उन्होंने यादों की गलियों में लौटते हुए अपने बचपन की होली खेलते हुए कुछ प्यारी तस्वीरें साझा कीं.
Holi 2026 Celebration Live: नदिया के पार' की गुंजा ने 'जोगी जी धीरे-धीरे' पर किया डांस
होली आते ही बॉलीवुड के कई पुराने गाने फिर से सुर्खियां बटोरने लगते हैं। इन्हीं में से एक सदाबहार गाना 'जोगी जी धीरे धीरे'. इस गाने पर अभिनेत्री साधना सिंह और सचिन पिलगांवकर ने मिलकर शानदार अभिनय किया था. वहीं, इसका गाना आज भी हर घर, मोहल्ले और महोत्सव में बजता है और लोगों को मस्ती से भर देता है. होली के त्योहार पर अभिनेत्री साधना सिंह को पुरानी यादों में फिर से डूबने का मौका मिला. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया. इस वीडियो में साधना उसी पुराने स्टाइल में एक्सप्रेशन और डांस के साथ नजर आईं. वे "जोगी जी धीरे-धीरे" गाने पर नाच रही हैं और पुरानी यादों को जीवंत कर रही हैं.
Holi 2026 Celebration Live: अमिताभ बच्चन ने सिलसिला के गाने से दी होली की बधाई
बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन ने सिलसिला फिल्म के गाने के जरिये होली की बधाई दी है. उन्होंने अपने एक्स एकाउंट पर लिखा है, 'रंग बरसे भीगे चूनर वाली, रंग बरसे.'
Holi 2026 Celebration Live: विक्की कौशल और कटरीना कैफ ने मनाई होली
कटरीना कैफ ने पत्नी विक्की कौशल के अलावा देवर और बहन के साथ होली मनाई हैं. उन्होंने होली की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर किया है और फैंस को होली की बधाई दी है.
Holi 2026 Celebration Live: वरुण धवन ने बीवी संग मनाई होली, तस्वीर वायरल
बॉर्डर 2 एक्टर वरुण धवन ने पत्नी नताशा दलाल संग होली खेली है. अपनी होली की तस्वीरों को एक्टर ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. इसके साथ ही उन्होंने फैंस को होली की बधाई दी है.
Holi 2026 Celebration Live: रणदीप हुड्डा ने बीवी संग मनाई होली, शेयर की फोटो
रणदीप हुड्डा ने पत्नी लिन लैशराम के साथ होली खेलने की फोटो शेयर की हैं. उन्होंने लिखा है, इन रंगों और इस मुस्कान और इस परिवार के लिए आभारी हूं. हैप्पी होली.
Holi 2026 Celebration Live: अमिताभ बच्चन ने दी होली की शुभकामनाएं, बोले- होरी खेलें रघु बीरा अवध में...
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने भी होली की बधाई दी है. बिग बी ने एक्स पर लिखा है, होली की अनेक बधाई और शुभकामनाएं, 'होरी खेलें रघु बीरा अवध में, होरी खेलें रघु बीरा...'
T 5673 - होली की अनेक बधाई और शुभकामनाएँ " होरी खेलें रघु बीरा अवध में , होरी खेलें रघु बीरा ..." 🎶
Holi 2026 Celebration Live: अक्षय कुमार ने खेली भूत होली, शेयर किया मजेदार वीडियो
बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर होली की बधाई दी है. उन्होंने अपनी फिल्म 'भूत बंगला' का प्रमोशन करते हुए मैसेज लिखा है, 'इस होली, डर और नफरत का भूत भगाइए, खुशियों और अपनों के साथ जीवन को रंगीन बनाइए. आपको और आपके परिवार को होली की शुभकामनाएं.' सुरक्षित होली खेलें.
इस होली, डर और नफ़रत का भूत भगाइए, खुशियों और अपनों के साथ जीवन को रंगीन बनाइए। आपको और आपके परिवार को होली की शुभकामनाएं। 🌸 Have a safe Holi! ✨ pic.twitter.com/U50UOUMs0S
Holi 2026 LIVE Updates: विवेक ओबेरॉय ने कहा होली मुबारक, लिखा- सत्ता के नशे में अंधा पिता...
बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय ने भी सोशल मीडिया पर होली की बधाई दी है. विवेक ने लिखा है, 'एक ऐसी कहानी जो सदियों पुरानी है. सत्ता के नशे में अंधा पिता. आस्था में अडिग एक बालक. हिरण्यकश्यपु की कहानी, वह राजा जिसका अहंकार चाहता था कि लोग उसकी पूजा-अर्चना करें…और उसका पुत्र प्रल्हाद, जिसका हृदय केवल भगवान विष्णु के लिए धड़कता था. जब भक्ति को नष्ट करने के लिए जलाई गई आग ने उसकी रक्षा की, तो यह वह चमत्कार बन गया जिसे हम आज मनाते हैं. रंगों के त्योहार होली पर सूर्योदय के साथ, वही कहानी जीवंत हो उठती है, लपटों में नहीं, बल्कि गुलाल में. पिछली रात की आग ने अहंकार और भय को जला दिया…और आज, हम शेष बचे हुए रंगों से दुनिया को रंगते हैं: आनंद, क्षमा, हंसी, एकता. होली की शुभकामनाएं.'
A tale as old as time. A father blinded by power. A child anchored in faith. The story of Hiranyakashyapu, the king whose ego demanded worship… And his son Pralhad, whose heart beat only for Vishnu Bhagwan. When a fire lit to destroy devotion ended up protecting it, it became… pic.twitter.com/ryGqb0ZhMT