Monsoon Special Snacks: इस साल मानसून समय से पहले चल रहा है और 19 मई को अंडमान निकोबार में दस्तक देने वाला है. मानसून की आहट के साथ ही गर्मी से निजात की थोड़ी उम्मीद भी जग रही है. मानसून, बारिश की बूंदों के साथ राहत को लेकर आता ही है, इस मौसम का अपना एक खास जायका भी है. बारिश के मौसम को पकोड़े और समोसे जैसे स्नैक्स का मौसम भी कह सकते हैं. हमारे देश में बारिश की बूंदे पड़ते ही कड़ाही में तेल गर्म कर देसी स्नैक्स बनने शुरू हो जाते हैं. आइए जानते हैं कि वो कौन-कौन से देसी स्नैक्स हैं, जिनके बिना मानसून का मजा अधूरा है.
मानसून स्पेशल देसी स्नैक्स (Monsoon Special Desi Snacks)
आलू समोसा
आलू वाला समोसा हमेशा से ही मानसून का फेवरेट स्नैक्स रहा है. खट्टी मीठी चटनी के साथ चटपटा समोसा हो तो बारिश का मजा बढ़ जाता है. मैदे के अंदर मसाले वाले आलू की स्टफिंग भर कर इसे डीप फ्राई कर समोसा तैयार किया जाता है. इसे धनिए और इमली की चटनी का साथ सर्व करें.
-
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब -
रील देखने की लत से बचाएगी ये माइक्रो साधना, NDTV World Summit में स्वामी सर्वप्रियानंद ने बताया -
आमिर खान और अमिताभ बच्चन के फैन हैं स्वामी सर्वप्रियानंद, ‘हनुमान अंश’ देखने की जताई इच्छा -
विदेश मंत्री जयशंकर ने बताया इस वक्त कूटनीति पर कौन सी वेब सीरीज देख रहे -
NDTV World Summit 2026 में पहुंचे PM Modi, थोड़ी देर में होगा संबोधन -
NDTV World Summit 2026: पाकिस्तान और आतंकवाद के सवाल पर क्या बोले एस. जयशंकर? -
भारत और फ्रांस में प्रदर्शनों पर UN का दोहरा रवैया, आंदोलनों के पीछे अक्सर बाहरी ताकतें- एस जयशंकर -
NDTV World Summit 2026 : 'जब तक समझौता हो ना जाए...' रूस-अमेरिका तेल डील पर क्या बोले विदेश मंत्री एस जयशंकर? -
S Jaishankar EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026: 26/11 के जिक्र पर अमेरिका को जयशंकर का जबरदस्त जवाब -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | Marco Rubio से मुंबई में मुलाकात पर घिरे S Jaishankar, विपक्ष को दिया जवाब
ब्रेड पकोड़ा
मसालेदार मसले हुए आलू की फीलिंग को ब्रेड स्लाइस के ऊपर लगाकर उसे बेसन में लपेटकर कुरकुरा और सुनहरा होने तक डीप फ्राई करें. इसे हरी चटनी और लाल चटनी के साथ सर्व करें.
बोंडा
इस रेसिपी में, उबले हुए आलू को नमक, मिर्च, हरा धनिया, नींबू के रस के साथ मैश किया जाता है और फिर सुनहरा होने तक डीप फ्राई किया जाता है. तीखी हरी चटनी के साथ परोसें. साउथ इंडिया का ये मशहूर स्नैक्स है, जिसे अब उत्तरी भारत में भी काफी पसंद किया जाता है.
इसे भी पढ़ें : मजेदार मानसून! क्या करें कि बीमारी नहीं मस्ती के लिए याद आए मानसून | Health Tips For Monsoon
वड़ा पाव
मुंबई का बड़ा पाव अब देश भर में खूब चाव से खाया जाता है. बारिश के मौसम में हरी मिर्च और चटनी के साथ इसका स्वाद मौसम का मजा बढ़ा देता है. आलू वड़े, चटनी और मिर्च के साथ इसे पाव के बीच रख गर्मगर्म सर्व किया जाता है.
आलू टिक्की
कुरकुरा, चिकना और स्वाद से भरपूर, आलू टिक्की एक स्ट्रीट-स्टाइल स्नैक है जिसे हम सभी खाने से खुद को रोक नहीं पाते हैं. सबसे अच्छी बात यह है कि आप इस डिश को कई तरीकों से बना सकते हैं. उदाहरण के लिए, कुरकुरे आलू टिक्की, दाल आलू टिक्की, छोले आलू टिक्की और भी बहुत कुछ.
इसे भी पढ़ें : क्या महिलाओं को भा रहा है सी-सेक्शन? क्या ये नॉर्मल डिलीवरी से है बेहतर? जानें क्या चुनना होगा सही
भजिया
प्याज, धनिया, मसाले को बेसन में लपेट के इसे गर्म गर्म तेल में डालकर डीप फ्राई करें और धनिया की हरी चटनी के साथ सर्व करें. इसे कहीं कांदा भाजी तो कहीं भजिया तो कहीं प्याज वाली पकौड़ी कहा जाता है, नाम चाहे जो हो स्वाद इसका लाजवाब होता है.
भुने हुए भुट्टे
बारिश का सच्चा साथी तो भुने हुए भुट्टे ही होते हैं. इसे बनाने में मेहनत भी कम है और बारिश के साथ इसका अलग ही मजा है. बस आग पर भून लें और नमक, नींबू और चाट मसाला डाल कर इसका मजा लें.
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं