विज्ञापन

भारत और फ्रांस में प्रदर्शनों पर UN का दोहरा रवैया, आंदोलनों के पीछे अक्सर बाहरी ताकतें- एस जयशंकर

एस जयशंकर ने कहा कि प्रदर्शन तो फ्रांस में भी हो रहे हैं, लेकिन और भारत और यूरोपीय देश के मामले में यूएन का दोहरा रवैया देखने को मिला है. 

  • विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने भारत में चल रहे प्रदर्शनों में बाहरी ताकतों की भूमिका बताई है
  • उन्होंने संयुक्त राष्ट्र के दोहरे रवैये की आलोचना करते हुए यूरोपीय देशों और भारत में अंतर बताया है
  • जयशंकर ने कहा कि फ्रांस में भी प्रदर्शन हो रहे हैं लेकिन यूएन का रवैया विभिन्न देशों के प्रति अलग है
नई दिल्ली:

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने भारत में अलग-अलग मुद्दों पर चल रहे प्रदर्शनों को लेकर बड़ी टिप्पणी की है. उन्होंने इन प्रदर्शनों के पीछे बाहरी ताकतों का हाथ बताया तो यह भी कहा कि इसमें संयुक्त राष्ट्र का भी दोहरा रवैया दिखा है. उन्होंने कहा कि प्रदर्शन तो फ्रांस में भी हो रहे हैं, लेकिन और भारत और यूरोपीय देश के मामले में यूएन का दोहरा रवैया देखने को मिला है. इस दौरान एस. जयशंकर ने राहुल गांधी का सवाल आने पर गहरा तंज कसा. उन्होंने कहा कि यहां सभी वयस्क लोग बैठे हैं और आपको उसके अनुसार ही बात करनी चाहिए.

NDTV वर्ल्ड समिट में उनसे सवाल पूछा गया था कि इन दिनों रिजीम चेंज को लेकर बहुत बातें हुई हैं. फ्रांस में बहुत से प्रदर्शन हुए हैं, लेकिन UNHRC ने भारत को बहुत उपदेश दिए हैं. इस पर जयशंकर ने कहा कि संयु्क्त राष्ट्र का दोहरा रवैया दिखा है. हमने कई बार देखा है कि बाहरी ताकतें आंदोलनों के बीच रही हैं. यह मैं ही नहीं कह रहा हूं बल्कि ऐसे आंदोलन में शामिल लोग भी ऐसी जानकारी खुद देते रहे हैं. उन्होंने कहा कि दुनिया बीते 15 सालों में काफी बदल चुकी है. इसलिए कोई मुद्दा जब कहीं एक जगह दिखता है तो दूसरे स्थानों पर भी वैसा कुछ सुनाई देने लगता है.

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो से मुंबई में मुलाकात करने को लेकर राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर हमला बोला था. उनका कहना था कि मार्को रूबियो ने अपने कर्मचारी को मुंबई में तलब किया है. इस संबंध में जब NDTV वर्ल्ड समिट में एस. जयशंकर से पूछा गया तो उन्होंने इस पर विस्तार से बात नहीं की. एक तंज कसते हुए बात खत्म कर दी. उन्होंने कहा- यहां सभी वयस्क लोग बैठे हैं. ऐसे में यहां बच्चों वाली बातें नहीं करनी चाहिए.

अमेरिका और रूस की तेल डील पर क्या बोले एस जयशंकर

विदेश मंत्री ने इस दौरान तेल खरीद को लेकर भी टिप्पणी की. उन्होंने कहा कि अमेरिका ने खुद रूस के साथ तेल की डील की है. इससे स्पष्ट है कि हमारे नजरिए पर मुहर लगी है. उनका कहना था कि कोई भी देश अपने हितों का ध्यान में रखकर फैसला लेता है. भारत ऐसा ही करता है और अमेरिका ने भी रूस के साथ तेल डील करके ऐसा ही किया है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
NDTV World Summit 2026, NDTV World Summit 2026 Details, NDTV World Summit 2026 Key Speakers, S Jaishakar, S Jaishankar News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com