आज के समय में फोन एक ऐसी लत बन गया है कि किसी भी काम के लिए फोन उठाएं तो घूम कर उंगलियां अपने आप सोशल मीडिया पर पहुंच जाती है. एक बार रील्स देखने लग गए तो समय का पता ही नहीं चलता और ये हम घंटों तक रील्स स्क्रॉल करते रह जाते हैं. रिल्स का सबसे ज्यादा असर दिमाग पर पड़ता है. इससे दिमाग हमेशा ओवरलोड महसूस करता है. वेदांत सोसाइटी ऑफ न्यूयॉर्क के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने NDTV World Summit 2026 में बताया कि रील देखने की लत से कैसे छुटकारा पाएं.
रील देखने की लत कैसे छुड़ाएं
स्वामी सर्वप्रियानंद ने रील की लत से छुटकारा पाने के लिए माइक्रो साधना का तरीका बताया है. उन्होंने बताया कि माइक्रो साधना करने के लिए तीन चीजें चाहिए. पहला जैसे सांप अपना फन फैलाकर बैठता है. बाकि सबको नो करके फोन को ऑफ करें और दूसरा फोकस करें. जैसे एक स्नेक का लेजर फोकस होता है तो उसी तरह से फोकस ऑन द ऑब्जेक्ट कर ध्यान दें. तीसरा फोकस को होल्ड करें जैसे 1 मिनट, 5 मिनट और 10 मिनट. इस तरह तीनों चीजों पर फोकस करने से रील की लत से छुटकारा मिल सकता है.
-
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
PM Modi Speech: UN को लेकर NDTV World Summit के मंच पर बड़ी बात बोले पीएम मोदी | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर पहुंचे PM Modi! | Breaking News -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब -
रील देखने की लत से बचाएगी ये माइक्रो साधना, NDTV World Summit में स्वामी सर्वप्रियानंद ने बताया -
आमिर खान और अमिताभ बच्चन के फैन हैं स्वामी सर्वप्रियानंद, ‘हनुमान अंश’ देखने की जताई इच्छा -
NDTV World Summit 2026 में पहुंचे PM Modi, थोड़ी देर में होगा संबोधन -
कौन सी वेबसीरीज देख रहे विदेश मंत्री S Jaishankar, वर्ल्ड समिट में बताया
कौन हैं स्वामी सर्वप्रियानंद
स्वामी सर्वप्रियानंद जनवरी 2017 से न्यूयॉर्क की वेदांत सोसाइटी के मंत्री और आध्यात्मिक प्रमुख हैं. वे 1994 में रामकृष्ण मठ से जुड़े और 2004 में उन्होंने संन्यास ग्रहण किया. उन्होंने भारत के बेलूर मठ में संन्यासी प्रशिक्षण केंद्र में आचार्य के रूप में काम किया. इसके अलावा, उन्होंने भारत में रामकृष्ण मिशन के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में अलग-अलग पदों पर काम किया है और दक्षिणी कैलिफोर्निया की वेदांत सोसाइटी में सहायक मंत्री के रूप में भी सेवाएं दी हैं.
2019-2020 के दौरान, वे हार्वर्ड डिविनिटी स्कूल में 'नेगल फेलो' थे. स्वामी सर्वप्रियानंद वेदांत के एक जाने-माने वक्ता हैं और इंटरनेट के माध्यम से उनके व्याख्यान दुनिया भर में बेहद लोकप्रिय हैं.
यह भी पढ़ें:- 'AI इंसानियत के लिए चौथा बड़ा झटका हो सकता है', NDTV World Summit में बोले AI को नैतिकता सिखाने वाले स्वामी सर्वप्रियानंद
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं