विज्ञापन

विदेश मंत्री जयशंकर ने बताया इस वक्त कूटनीति पर कौन सी वेब सीरीज देख रहे

एनडीटीवी के सीईओ, एडिटर इन चीफ राहुल कंवल ने एस.जयशंकर से पूछा कि इन दिनों कूटनीति के लिए वह सिनेमा के तौर पर क्या देख रहे हैं? इस सवाल पर विदेश मंत्री ने कहा है कि वह इन दिनों वेब सीरीज 'द डिप्लोमैट' देख रहे हैं.

विदेश मंत्री जयशंकर ने बताया इस वक्त कूटनीति पर कौन सी वेब सीरीज देख रहे
विदेश मंत्री जयशंकर ने बताया इस वक्त कूटनीति पर कौन सी वेब सीरीज देख रहे
NDTV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति की दुनिया में एक गलत फैसला कई देशों के रिश्ते बिगाड़ सकता है. यहां हर मुस्कान के पीछे कोई राज और हर बातचीत के पीछे कोई बड़ी चाल छिपी हो सकती है. नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज 'द डिप्लोमैट' इसी दुनिया की कहानी दिखाती है, जहां एक महिला राजनयिक को अंतरराष्ट्रीय संकट के साथ अपनी निजी जिंदगी की उलझनों से भी लड़ना पड़ता है. इस वेब सीरीज का जिक्र भारत के विदेश मंत्री एस.जयशंकर ने NDTV वर्ल्ड समिट में किया है.  

इस वेब सीरीज को पसंद करते हैं  विदेश मंत्री

दरअसल एनडीटीवी के सीईओ, एडिटर इन चीफ राहुल कंवल ने एस.जयशंकर से पूछा कि इन दिनों कूटनीति के लिए वह सिनेमा के तौर पर क्या देख रहे हैं? इस सवाल पर विदेश मंत्री ने कहा है कि वह इन दिनों वेब सीरीज  'द डिप्लोमैट' देख रहे हैं. बात करें इस वेब सीरीज की तो यह वेब सीरीज ओटीटी नेटफ्लिक्स पर मौजूद है. दमदार एक्टिंग, राजनीतिक साजिशों और लगातार बदलते समीकरणों से भरी यह सीरीज दर्शकों को सत्ता के गलियारों की एक दिलचस्प झलक देती है. इसकी कहानी में हर नया मोड़ किरदारों की जिंदगी बदल देता है.

क्या है 'द डिप्लोमैट' की कहानी?

'द डिप्लोमैट' की कहानी केट वाइलर के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अमेरिका की अनुभवी डिप्लोमैट हैं. उन्हें ब्रिटेन में अमेरिकी राजदूत बनाकर भेजा जाता है. वहां उन्हें अंतरराष्ट्रीय तनाव, राजनीतिक विवाद और अमेरिका-ब्रिटेन के रिश्तों को संभालने की जिम्मेदारी मिलती है.

लेकिन मुश्किल सिर्फ दूसरे देशों के साथ रिश्ते सुधारने की नहीं है. केट को अपने पति हैल वाइलर के साथ रिश्तों में भी कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है. हैल खुद एक अनुभवी डिप्लोमैट हैं और उनकी अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षाएं हैं. ऐसे में दोनों के निजी रिश्ते और पेशेवर जिम्मेदारियां कई बार एक-दूसरे के सामने खड़ी हो जाती हैं.

'द डिप्लोमैट' के अहम किरदार

इस सीरीज में केट वाइलर का किरदार केरी रसेल ने निभाया है, जबकि उनके पति हैल वाइलर की भूमिका में रूफस सेवेल नजर आते हैं. इनके अलावा डेविड ग्यासी ऑस्टिन डेनिसन, अली आन ईड्रा पार्क और एटो एस्सांडोह स्टुअर्ट हेफोर्ड के किरदार में हैं.

सीरीज में एलिसन जैनी ने ग्रेस पेन का अहम किरदार निभाया है. तीसरे सीजन में ब्रैडली व्हिटफोर्ड भी टॉड पेन के रूप में कहानी से जुड़ते हैं. कलाकारों का अभिनय इस राजनीतिक ड्रामा को और प्रभावशाली बनाता है.

तीसरे सीजन में बदल जाते हैं सत्ता के समीकरण

'द डिप्लोमैट' के अब तक चार सीजन आ चुके हैं, लेकिन सीरीज के तीसरे सीजन में कहानी और ज्यादा पेचीदा हो जाती है. अमेरिकी राष्ट्रपति की अचानक मौत के बाद उपराष्ट्रपति ग्रेस पेन राष्ट्रपति बन जाती हैं. इस घटनाक्रम के बाद केट और हैल की जिंदगी में नए संकट खड़े हो जाते हैं.

कहानी में सत्ता की लड़ाई, पुराने राज और बदलते रिश्ते अहम भूमिका निभाते हैं. केट को ऐसे फैसले लेने पड़ते हैं, जिनका असर सिर्फ उसके करियर पर नहीं, बल्कि कई लोगों की जिंदगी पर भी पड़ सकता है.

यह भी पढ़ें | NDTV World Summit: रुबियो से मुंबई में वार्ता की विपक्षी आलोचना पर जयशंकर- छोड़िए बच्चों सी बातें

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
NDTVWorldSummit2026, S Jaishankar, The Diplomat, S Jaishankar News, S Jaishankar Latest News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com