फिल्मों का जिक्र आते ही आमतौर पर बॉलीवुड सितारों और उनके प्रशंसकों की चर्चा होने लगती है, लेकिन जब आध्यात्मिक दुनिया की कोई जानी-मानी हस्ती अपनी पसंदीदा फिल्मों और कलाकारों के बारे में बात करती है, तो लोगों की दिलचस्पी बढ़ जाती है. एनडीटीवी वर्ल्ड समिट में स्वामी सर्वप्रियानंद से जब फिल्मों को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने अपने अंदाज में जवाब दिया. उन्होंने बताया कि अब वह ज्यादा फिल्में नहीं देखते, लेकिन छात्र जीवन में कुछ फिल्में जरूर देखी थीं. आमिर खान और अमिताभ बच्चन की फिल्मों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि उस समय वह बच्चे थे और उन्हें फिल्मों के नाम याद नहीं हैं.
हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘हनुमान अंश' के बारे में भी उन्होंने बात की. जब उनसे पूछा गया कि उन्होंने हनुमान अंश देखी है? तो इस पर उन्होंने कहा कि फिल्म का नाम तो उन्होंने सुना है, लेकिन अभी तक फिल्म देखी नहीं है. हालांकि मौका मिलने पर वह इसे जरूर देखना चाहेंगे.
-
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
PM Modi Speech: UN को लेकर NDTV World Summit के मंच पर बड़ी बात बोले पीएम मोदी | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर पहुंचे PM Modi! | Breaking News -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब -
रील देखने की लत से बचाएगी ये माइक्रो साधना, NDTV World Summit में स्वामी सर्वप्रियानंद ने बताया -
आमिर खान और अमिताभ बच्चन के फैन हैं स्वामी सर्वप्रियानंद, ‘हनुमान अंश’ देखने की जताई इच्छा -
NDTV World Summit 2026 में पहुंचे PM Modi, थोड़ी देर में होगा संबोधन -
कौन सी वेबसीरीज देख रहे विदेश मंत्री S Jaishankar, वर्ल्ड समिट में बताया
कौन हैं स्वामी सर्वप्रियानंद?
स्वामी सर्वप्रियानंद रामकृष्ण मठ और मिशन से जुड़े संन्यासी हैं. वह जनवरी 2017 से अमेरिका की वेदांत सोसाइटी ऑफ न्यूयॉर्क के प्रमुख और आध्यात्मिक मार्गदर्शक के रूप में काम कर रहे हैं. उन्होंने 1994 में रामकृष्ण मठ से जुड़ने का फैसला किया था और 2004 में संन्यास ग्रहण किया. वेदांत दर्शन, खासकर अद्वैत वेदांत पर उनके व्याख्यान दुनियाभर में सुने जाते हैं. उनकी खासियत यह है कि वह प्राचीन भारतीय दर्शन को आज के समय के सवालों से जोड़कर समझाते हैं. इसी वजह से युवा पीढ़ी के बीच भी उनकी अच्छी पहचान है.
क्या है फिल्म ‘हनुमान अंश' की कहानी?
स्वामी सर्वप्रियानंद ने जिस फिल्म को देखने की इच्छा जताई, वह आध्यात्मिक विषय पर बनी ‘हनुमान अंश' है. यह फिल्म 7 अगस्त 2026 को भारत में रिलीज हुई थी. फिल्म की कहानी नीम करोली बाबा के जीवन से प्रेरित है. इसमें एक ऐसे युवा साधक की आध्यात्मिक यात्रा दिखाई गई है, जो भगवान राम की खोज में निकलता है और आगे चलकर संत बन जाता है. फिल्म का निर्देशन विशाल चतुर्वेदी ने किया है. इसमें भक्ति, सेवा और प्रेम के संदेश को प्रमुखता दी गई है. स्वामी सर्वप्रियानंद की इस फिल्म को देखने की इच्छा ने उनके प्रशंसकों के बीच भी उत्सुकता बढ़ा दी है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं