NDTV World Summit 2026: विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो के साथ मुंबई में हुई बैठक को लेकर विपक्ष की आलोचना पर तीखा जवाब दिया है. उन्होंने कहा कि दिल्ली से बाहर जाकर किसी विदेशी नेता या अपने समकक्ष से मिलना कोई नई या असामान्य बात नहीं है. जयशंकर ने विपक्ष के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि इस तरह की बातें करना 'बच्चों जैसी बातें' हैं.