- केले को बहुत ही गुणकारी फल माना जाता है.
- केला दिमाग को खुश और शांत रखने में मदद कर सकता है.
- केला फाइबर से भरपूर होता है.
Banana For Health In Hindi: केले को सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है. केला उन स्वादिष्ट फलों में से एक है जिसे खाना ज्यादातर लोग पसंद करते हैं. केला स्वाद ही नहीं बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद माना जाता है. केले (Banana) में फाइबर, पोटैशियम, कैल्शियम और विटामिन सी जैसे कई जरूरी तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को कई समस्याओं से बचाने में मदद कर सकते हैं. केले (Banana Health Benefits) के सेवन से शरीर में आयरन की कमी को दूर किया जा सकता है. केले में पोटैशियम ज्यादा और सोडियम कम मात्रा में होता है. केले में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो तनाव को कम करने में मदद कर सकते हैं. केला दिमाग को खुश और शांत रखने में मदद कर सकता है. तो चलिए जानते हैं केला खाने से होने वाले फायदे.
केला खाने के फायदे- Kela Khane Ke Fayde:
1. तनावः
तनाव की समस्या से परेशान हैं तो केले का सेवन करें. केले में पोटैशियम और विटामिन बी पाया जाता है, जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित कर तनाव से राहत दिलाने में मदद कर सकता है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?

तनाव की समस्या से परेशान हैं तो केले का सेवन करें. Photo Credit: iStock
2. एनर्जीः
केले में कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माने जाते हैं. अगर आपको एनर्जी की कमी महसूस होती है तो आप केले को डाइट में शामिल कर सकते हैं.
3. डायबिटीजः
केला फाइबर, स्टार्च, विटामिन, खनिज, फाइटोकेमिकल्स और एंटीऑक्सीडेंट सहित कई बायोएक्टिव कंपाउंड का अनूठा मिश्रण होता है, जो टाइप 2 डायबिटीज से लड़ने का काम कर सकता है.
4. हड्डियोंः
केले में मौजूद मैग्नीशियम और कैल्शियम हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद कर सकते हैं. अगर आप कमजोर हड्डियों की समस्या से जूझ रहे हैं तो डाइट में केले को शामिल कर सकते हैं.
Expert Explains: पहले ही जानें कि प्रोस्टेट कैंसर होगा या नहीं! | Prostate Cancer Genetic Testing
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं