Gold, Silver Rate Today 25 February 2026 Live Updates:शादी-ब्याह का सीजन हो या निवेश का मौका भारतीयों के लिए सोना-चांदी हमेशा से पहली पसंद रहे हैं. लेकिन क्या अभी सोना और चांदी (Gold & Silver) खरीदना सही है या दाम और गिरेंगे? इन दिनो यह सवाल हर किसी के मन में है. अगर आप भी सोने-चांदी के गहने खरीदने या निवेश करने की सोच रहे हैं, तो आज, बुधवार, 25 फरवरी के ताजा रेट्स पर नजर डालना बहुत जरूरी है.
MCX पर 2 अप्रैल एक्सपायरी वाला सोना ₹1,60,394 के आसपास है, जबकि 5 मार्च की डिलीवरी वाली चांदी ₹2,63,917 के भाव पर कारोबार कर रही है. दिल्ली और मुंबई जैसे बड़े शहरों में 22K और 24K सोने के भाव में उतार-चढ़ाव जारी है. सोने-चांदी की खरीद से पहले जान लें कि क्या आपको कीमतों में और गिरावट का इंतजार करना चाहिए? इस Live Blog में हम आपको गोल्ड और सिल्वर से जुड़े पल-पल की अपडेट, एक्सपर्ट्स की सलाह और देश के प्रमुख शहरों के सोने-चांदी के ताजा दाम बताने जा रहे हैं...
Gold Silver Price Today, 25 February 2026 Live Updates (Aaj ka Sone Chandi Ka Bhav):
Gold, Silver Price LIVE: आज क्या है सोने और चांदी का ताजा भाव?
बुलियन वेबसाइट के ताजा आंकड़ों के अनुसार, आज, बुधवार को भारत में सोने का भाव ₹1,60,360 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया है. वहीं, चांदी की बात करें तो इसकी कीमत ₹2,61,310 प्रति किलोग्राम दर्ज की गई है.
Gold, Silver Price Today LIVE: सोने- चांदी की कीमतों में फिर लौटी तेजी
भारतीय बाजारों में बुधवार को सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर तेजी लौट आई है. स्थानीय ज्वैलर्स और बड़े व्यापारियों की तरफ से बढ़ी हुई मांग ने कीमतों को सहारा दिया है. इसके साथ ही, डॉलर के मुकाबले रुपये की कमजोरी ने भी सोने के दाम बढ़ा दिए हैं, क्योंकि रुपया गिरने से विदेशों से आयात होने वाला सोना महंगा हो जाता है.PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, बाजार के जानकारों का कहना है कि घरेलू मांग इतनी ज्यादा है कि इसने अंतरराष्ट्रीय बाजार में चल रही गिरावट के असर को भी खत्म कर दिया है.
Gold, Silver Rates Today LIVE: सोना-चांदी गिरा, प्लेटिनम और पैलेडियम में तेजी
इंटरनेशनल मार्केट में स्पॉट गोल्ड-सिल्वर के रेट में जहां मामूली कमी आई है वहीं, अन्य धातुओं में थोड़ी बढ़त देखी गई, जहां प्लेटिनम (Spot Platinum 0.1% की तेजी के साथ $2,169.59 और पैलेडियम (Palladium) 0.2% बढ़कर $1,772.45 प्रति औंस पर पहुंच गया है.
Gold, Silver Rates Today LIVE: ग्लोबल मार्केट में स्पॉट गोल्ड और स्पॉट सिल्वर में हल्की गिरावट
बुधवार, 25 फरवरी को ग्लोबल मार्केट में सोने की कीमतों में स्थिरता देखी गई और इसमें कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ. इससे पहले मंगलवार को सोने के दाम 1% से ज्यादा गिर गए थे क्योंकि डॉलर की मजबूती की वजह से विदेशी खरीदारों के लिए यह धातु महंगी हो गई है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट गोल्ड (Spot Gold) $5,146.18 प्रति औंस के स्तर पर टिका हुआ है, जबकि अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर्स में भी 0.2% की हल्की गिरावट दर्ज की गई और यह $5,165.10 पर कारोबार कर रहा है. सोने के साथ-साथ चांदी में भी सुस्ती रही और स्पॉट सिल्वर (Spot Silver) 0.2% फिसलकर $87.13 प्रति औंस पर आ गई है.
Gold, Silver Rates Today LIVE: सोने-चांदी की कीमत ऑल-टाइम हाई से काफी सस्ती
अगर आप सोने-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट का इंतजार कर रहे थे, तो आपके लिए यह सबसे बड़ा मौका हो सकता है. मौजूदा समय में चांदी अपने ऑल-टाइम हाई ₹4,20,000 के मुकाबले करीब ₹1.56 लाख तक सस्ती हो चुकी है. वहीं, सोना भी अपने रिकॉर्ड हाई ₹1,83,962 से लगभग ₹22,000 नीचे गिर गया है. आज MCX पर 2 अप्रैल की एक्सपायरी वाला सोना ₹1,60,394 के आसपास कारोबार कर रहा है, जबकि 5 मार्च की डिलीवरी वाली चांदी ₹2,63,917 के भाव पर बनी हुई है. कीमतों में आई इस बड़ी गिरावट ने उन लोगों के लिए अच्छा मौका है जो लंबे समय से सही रेट का इंतजार कर रहे थे.