IND vs ZIM, T20 World cup 2026: साउथ अफ्रीका से मिली हार के बाद भारतीय टीम के कोच गौतम गंभीर उन खिलाड़ियों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिता रहे हैं जो टीम इंडिया के लिए सबसे अहम है. चेन्नई में प्रैक्टिस सेशन के दौरान कोच गंभीर को तिलक वर्मा और ईशान किशन से काफी देर कर चर्चा करते हुए देखा गया. बता दें कि भारत को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए जिम्बाब्वे के खिलाफ बड़े अंतर के साथ जीत हासिल करनी होगी. इसके लिए टीम इंडिया नई रणनीति बना रही है. यही कारण है कि कोच गंभीर अब पूरी तरह से एक्शन में हैं. इससे पहले गंभीर ने अभिषेक शर्मा के साथ काफी समय तक समय बिताया था और उन्हें अपनी रणनीति से अवगत कराया था. दरअसल, अभिषेक टीम इंडिया के एक्स फैक्टर हैं लेकिन इस टूर्नामेंट में उनका बल्ला खामोश है. यही कारण है कि अभिषेक के साथ गंभीर ने ज्यादा समय बिताया है और उन्हें अपने गेम पर फोकस करने के लिए कहा है.

दूसरी ओर प्रैक्टिस सेशन के दौरान गंभीर ने ईशान किशन और खराब फॉर्म से गुजर रहे तिलक वर्मा को भी सलाह दी है. गंभीर जिस तरह से एक्शन में हैं उसे देखकर लग रहा है कि जिम्बाब्वे के खिलाफ भारतीय टीम एक मजबूत रणनीति के साथ मैदान पर उतरेगी. भारत को जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में कमाल करना होगा और बड़े अंतर से जीत हासिल करनी होगी.
Final tune-ups for India ahead of their crucial Super 8 clash against Zimbabwe at #T20WorldCup 2026 💪
— ICC (@ICC) February 24, 2026
Tournament broadcast details 👉 https://t.co/NPykWM7qqY pic.twitter.com/FKycPU4xUw
रिंकू सिंह पर सस्पेंस
टीम इंडिया के बल्लेबाज रिंकू सिंह मंगलवार को चेन्नई से उत्तर प्रदेश के लिए रवाना हो गए हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, रिंकू को घर में हेल्थ इमरजेंसी होने की वजह से भारतीय टीम का साथ छोड़कर जाना पड़ा है. खबरों के मुताबिक, रिंकू सिंह के पिता चौथे चरण के लिवर कैंसर से पीड़ित हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. रिंकू के पिता को अभी वेंटिलेटर पर रखा गया है.
सूत्रों ने बताया कि रिंकू ने मंगलवार को चेन्नई में हुए अभ्यास सत्र में हिस्सा नहीं लिया, और उनका अगले मैच में खेलना भी काफी मुश्किल है। ऐसी उम्मीद की जा रही है कि जिम्बाब्वे के खिलाफ 'करो या मरो' के मैच में संजू सैमसन को भारत की प्लेइंग 11 में शामिल किया जा सकता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं