विज्ञापन

Banana Chips Recipe: केले के कुरकुरे चिप्स खाने के लिए अब बाज़ार जाने की जरूरत नहीं, घर पर आसानी से ऐसे करें तैयार

Kele Ke Chips Or Banana Chips Recipe: केले से बने चिप्स न केवल खाने में स्वादिष्ट होते हैं बल्कि इन्हें खाने से शरीर को कई ज़रूरी पोषक तत्त्व भी मिलते हैं. बच्चे हों या बड़े केले के चिप्स को खाना सभी पसंद करते हैं. बाजार में बने केले के चिप्स आपको मेहेंगे दाम पर मिलते हैं, पर अगर आप चाहें तो इसे घर पर आसानी से बना सकते हैं और इसमें ज्यादा पैसे भी नहीं खर्च होंगे.

Banana Chips Recipe: केले के कुरकुरे चिप्स खाने के लिए अब बाज़ार जाने की जरूरत नहीं, घर पर आसानी से ऐसे करें तैयार
Pexels

Kele Ke Chips Or Banana Chips Recipe: केले से बने चिप्स न केवल खाने में स्वादिष्ट होते हैं बल्कि इन्हें खाने से शरीर को कई ज़रूरी पोषक तत्त्व भी मिलते हैं. बच्चे हों या बड़े केले के चिप्स खाना सभी पसंद करते हैं. चाय के संग खाने के लिए ये एक बिलकुल परफेक्ट स्नैक है. आप इसे सुबह या शाम कभी भी खा सकते हैं. बाजार में बने केले के चिप्स आपको मेहेंगे दाम पर मिलते हैं, पर अगर आप चाहें तो इसे घर पर आसानी से बना सकते हैं और इसमें ज्यादा पैसे भी नहीं खर्च होंगे.

केले के चिप्स बनाने के लिए जरूरी सामग्री:

  • 4-5 बड़े कच्चे केले.
  • 1 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर.
  • नमक स्वादानुसार.
  • तलने के लिए नारियल तेल या रिफाइंड तेल.
  • काली मिर्च या लाल मिर्च पाउडर.
  • आधा कप पानी.
Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: pexels

 यह भी देखें: दुल्हन बनने जा रही रश्मिका मंदाना अपने दिन की हेल्दी शुरुआत करती हैं चॉकलेट प्रोटीन ओट पैनकेक से, जानें रेसिपी

केले के चिप्स बनाने की विधि:

  1. सबसे पहले कच्चे केलों को धोकर अच्छे से सुखा लें.

  2. अब केलों के दोनों किनारे काट दें. चाकू से छिलकों पर हल्का सा चीरा लगाएं और छिलका उतार लें. ध्यान रखें कि छिलने के बाद केलों को ज्यादा देर तक खुले में न रखें, वरना उनका रंग बदल सकता है. चाहें तो उन्हें हल्के गीले कपड़े से ढक लें.

  3. अब एक छोटी कटोरी में आधा कप पानी डालें. उसमें हल्दी और नमक मिलाकर एक घोल तैयार करें. यही घोल चिप्स को अच्छा रंग और स्वाद देगा.

  4. अब एक कड़ाही में तेल डालकर मध्यम आंच पर गरम करें. अगर पारंपरिक स्वाद चाहते हैं तो नारियल तेल का इस्तेमाल करें.

  5. जब तेल अच्छी तरह गरम हो जाए तो केले को पतले-पतले स्लाइस में काटें. आप केले के स्लाइस, स्लाइसर से सीधे तेल में काट सकते हैं या पहले प्लेट में काटकर फिर तेल में डालें.

  6. जब चिप्स हल्के पक जाएं, तब सावधानी से 1-2 चम्मच हल्दी-नमक वाला पानी कड़ाही में डालें. ऐसा करते समय थोड़ा छींटा पड़ सकता है, इसलिए दूरी बनाकर डालें. इससे चिप्स और ज्यादा कुरकुरे बनते हैं और उनका रंग भी निखरता है.
  7. अब चिप्स को धीरे-धीरे चलाते रहें. जब वे सख्त और कुरकुरे हो जाएं, तो उन्हें निकालकर छलनी में रखें ताकि एक्स्ट्रा तेल निकल जाए.
  8. अगर आप चटपटा स्वाद पसंद करते हैं, तो गरम चिप्स पर थोड़ा लाल मिर्च पाउडर या काली मिर्च छिड़क सकते हैं.
  9. चिप्स पूरी तरह ठंडे हो जाएं, तब उन्हें एयरटाइट डिब्बे में भर लें. ये 2 से 3 हफ्ते तक अच्छे रहते हैं.

Watch Video: Food Safety: खाने के तेल का दोबारा इस्तेमाल खतरनाक! | FSSAI | Oil | Top News | Health Update

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com