विज्ञापन

राजपाल यादव के 15 बच्चों की देखभाल करने वाली राधा भाभी की 10 फोटो, भतीजी की शादी में पति के साथ यूं मिलाया कंधे से कंधा

Rajpal Yadav Wife Radha Bhabhi 10 photos: राजपाल यादव इन दिनों एक चेक बाउंस मामले में खूब सुर्खियों में है. वो अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहते हैं, आइए आज हम आपको मिलवाते हैं राधा भाभी से.

राजपाल यादव के 15 बच्चों की देखभाल करने वाली राधा भाभी की 10 फोटो, भतीजी की शादी में पति के साथ यूं मिलाया कंधे से कंधा
राजपाल यादव के 15 बच्चों को संभालती है राधा भाभी
नई दिल्ली:

Rajpal Yadav Wife Radha 10 Photos: राजपाल यादव (Rajpal Yadav) की असल जिंदगी की कहानी किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं है. संघर्ष, दर्द और फिर एक नई शुरुआत से भरी उनकी लाइफ में एक ऐसा मोड़ आया, जब राधा की एंट्री ने सब कुछ बदल दिया. पहली पत्नी को खोने के बाद टूट चुके राजपाल के जीवन में राधा सिर्फ हमसफर बनकर नहीं आईं, बल्कि उन्होंने उन्हें फिर से जीना सिखाया, परिवार को संभाला और मुश्किल दौर में उनकी सबसे बड़ी ताकत बनकर खड़ी रहीं. आज राजपाल की सक्सेस की कहानी में राधा का योगदान बेहद खास माना जाता है.

Latest and Breaking News on NDTV

इन दिनों राजपाल यादव एक चेक बाउंस केस (Rajpal Yadav Cheque Bounce Case) को लेकर सुर्खियों में हैं. कुछ समय पहले वो तिहाड़ जेल में बंद थे, हालांकि अब उन्हें जमानत मिल चुकी है.

Latest and Breaking News on NDTV

अगर बात करें उनकी पर्सनल लाइफ की, तो राजपाल यादव की पहली शादी साल 1991 में करुणा से हुई थी. लेकिन शादी के महज एक साल बाद बेटी को जन्म देते समय करुणा का निधन हो गया. इस हादसे ने राजपाल को पूरी तरह तोड़ दिया था और इससे उबरने में उन्हें काफी समय लगा.

Latest and Breaking News on NDTV

ये भी पढ़ें- राजपाल यादव के घर फिर गूंजेगी शहनाई, लेकिन उससे पहले आएगा 18 मार्च

काफी समय बाद उन्होंने राधा से दूसरी शादी की. तब से लेकर आज तक राधा हर मुश्किल वक्त में उनके साथ मजबूती से खड़ी रही हैं और परिवार की जिम्मेदारियों को बखूबी संभाल रही हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

राजपाल यादव तीन बेटियों के पिता हैं, जिनमें एक बेटी पहली शादी से और दो बेटियां दूसरी शादी से हैं. उनके परिवार में कुल 15 बच्चे हैं, जिनकी देखभाल राधा करती हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

ये बच्चे राजपाल यादव और उनके भाइयों के हैं. राजपाल के पांच भाई हैं और सफलता मिलने के बाद उन्होंने अपने भाइयों की जिम्मेदारियां भी उठाईं.

Latest and Breaking News on NDTV

इन बच्चों में कोई वकालत की पढ़ाई कर रहा है, तो कोई क्रिकेटर बनने का सपना देख रहा है. वहीं कुछ बच्चे अपने चाचा की तरह एक्टिंग में भी रुचि रखते हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

ये भी पढ़ें- राजपाल यादव की फ्लॉप फिल्म की रिलीज रुकने का कारण बने अमिताभ बच्चन? कर्ज देने वाले बिजनेसमैन ने खोली पोल

दिलचस्प बात ये है कि ये सभी बच्चे राजपाल यादव को पापा कहकर ही बुलाते हैं. हाल ही में जमानत मिलने के बाद वो अपनी भतीजी की शादी में भी शामिल हुए थे.

Latest and Breaking News on NDTV

राजपाल यादव के फिल्मी करियर की शुरुआत साल 1999 में फिल्म ‘दिल क्या करें' से हुई थी. इसके बाद उन्होंने शूल, जंगल और चांदनी बार जैसी कई फिल्मों में शानदार अभिनय किया और कॉमेडी के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई.

Latest and Breaking News on NDTV

राजपाल यादव न केवल एक सफल अभिनेता हैं बल्कि एक नेकदिल इंसान भी माने जाते हैं. उनकी पत्नी राधा इस कठिन समय में भी उनके साथ मजबूती से खड़ी नजर आईं.

Latest and Breaking News on NDTV

राधा अपने बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए अहम भूमिका निभाती हैं और लाइमलाइट से दूर रहकर परिवार को संभालना पसंद करती हैं.

ये भी पढ़ें- राजपाल यादव ने भतीजी की शादी में बेलनी पड़ी रोटियां, हलवाइयों ने की ऐसी डिमांड की करना पड़ा ये काम

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com