विज्ञापन

NZ vs SL: श्रीलंका वर्ल्ड कप से बाहर, लेकिन सदमें में पूरा पाकिस्तान, सेमीफाइनल में पहुंचेगा पड़ोसी? जानें क्या है रास्ता

New Zealand vs Sri Lanka: न्यूजीलैंड के हाथों श्रीलंका की करारी हार के साथ ही अब करोड़ों पाकिस्तानी एक और दुआ करने में जुट गए हैं.

NZ vs SL: श्रीलंका वर्ल्ड कप से बाहर, लेकिन सदमें में पूरा पाकिस्तान, सेमीफाइनल में पहुंचेगा पड़ोसी? जानें क्या है रास्ता
ICC Men's T20 World Cup 2026:
X: Social Media

T20 World Cup 2026: खेले जा रहे वर्ल्ड कप में बुधवार को पूरे पाकिस्तान की नजर न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका  (NZ vs SL) मुकाबले पर लगी थीं. पड़ोसी देश के फैंस को उम्मीद थी कि श्रीलंका चिर-परिचित पिच पर न्यूजीलैंड को आसानी पटखनी देगा, तो यहां से उनके सेमीफाइनल की राह का दरवाजा आसानी से खुलना शुरू हो जाएगा. लेकिन तस्वीर 'एकदम उलट' निकली! न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को हराया नहीं, बल्कि 61 रन के विशाल अंतर से धोकर उसकी अंतिम चार की राह और कहीं और कहीं ज्यादा मुश्किल कर दिया. न्यूजीलैंड की इस जीत ने इस मैच से पहले ही एक तरह से 'वेंटिलेटर' पर चल रहे पड़ोसी देश की सांसों पर फिर से जोरदार प्रहार किया. न्यूजीलैंड 61 रन से जीता, लेकिन पूरा पाकिस्तान गम के सागर  में डूब गया क्योंकि यहां से उसके सेमी में पहुंचने के आसार  बहुत ही ज्यादा मुश्किल हो गए हैं, लेकिन पड़ोसियों की उम्मीद है कि जाती ही नहीं. और इसका उन्हें हक भी है क्योंकि पाकिस्तान की उम्मीद अभी भी पूरी तरह से मरी नहीं है. 

पाकिस्तान की वर्तमान स्थिति 

पाकिस्तान पर जीत के बाद न्यूजीलैंड अब 3 अंकों के साथ टेबल में दूसरे नंबर की टीम बन गई, तो वहीं पाकिस्तान एक मैच बरिश से धुलने और  एक मैच गंवाकर तीसरे नंबर पर है. उसका NRR -0.461 एक है, जो 61 रन से मिली करारी शिकस्त के कारण इतना माइनस में पहुंचा है. बहरहाल, इस करारी हार ने उसके एक विकल्प को खत्म करते हुए अब पाकिस्तान को ऐसी जगह ला खड़ा किया है, जहां से सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए  उसके पास सिर्फ एक ही विकल्प हाथ में बचा है. 

पाकिस्तान का सेमीफाइनल का रास्ता

अगर अब यहां से इंग्लैंड शुक्रवार को खेले जाने वाले मुकाबले में न्यूजीलैंड को हरा देता है. और पाकिस्तान शनिवार को श्रीलंका को हरा देता है, तो फिर न्यूजीलैंड और पाकिस्तान दोनों ही 3-3 प्वाइंट्स पर अटक जाएंगे. ऐसे में सेमीफाइनलिस्ट टीम का फैसला NRR के आधार पर होगा. लेकिन इसके लिए पाकिस्तान को अपने आखिरी मैच में  वर्ल्ड कप से बाहर हो चुके श्रीलंका को बहुत ही बड़े अंतर से हराना होगा. कितने अतंर से? इसका फैसला शुक्रवार को न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के मैच से तय होगा

...यह परिणाम आते ही पाकिस्तान की पूरी तरह छुट्टी

अगर न्यूजीलैंड शुक्रवार को अंग्रेजों को हरा देता है, तो फिर पाकिस्तान का श्रीलंका के खिलाफ जीतने से भी भला नहीं ही होगा. कीवी 5 प्वाइंट्स के साथ सेमीफाइनल में एंट्री कर लेंगे. बहरहाल, अब न्यूजीलैंड की जीत के बाद पाकिस्तानी फैंस दुआ में कर रहे हैं कि इंग्लैंड बस किसी तरह न्यूजीलैंड को अगले मैच में हरा दे. देखते हैं कि पाकिस्तानियों की यह दुआ कबूल होती है या नही?

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
New Zealand, Sri Lanka, New Zealand Women, Pakistan, T20 World Cup 2026, Cricket, Sri Lanka Vs New Zealand 02/25/2026 Slnz02252026268117
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com