- केले को बहुत ही गुणकारी फल माना जाता है.
- केला स्वाद ही नहीं बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद है.
- केला उन खास फलों में शामिल है, जो तुरंत पेट भरने का काम करते हैं.
Health Benefits Of Banana: केला एक स्वादिष्ट फल है. केला को सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है. केले में पोटैशियम ज्यादा और सोडियम कम मात्रा में होता है जो ब्लड प्रेशर मेनटेन करने में, तनाव कम करने और अल्सर की समस्याओं से निजात दिलाने में भी मददगार है. केले (Banana Benefits) में पोटैशियम के अलावा, फाइबर, कैल्शियम और विटामिन सी जैसे कई जरूरी तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को कई स्वास्थ्य समस्याओं से बचाने में मदद कर सकते हैं. केले के सेवन से शरीर में आयरन की कमी को दूर किया जा सकता है. इतना ही नहीं केले के सेवन से वजन को भी कंट्रोल किया जा सकता है. अगर आप सुबह एक्सरसाइज से पहले एक केला खाते हैं तो आपको ये लाभ मिल सकते हैं.
सुबह केला खाने के फायदे- Health Benefits Of Eating Banana In The Morning:
1. एनर्जी-
ब्रेकफास्ट में केला खाने से भरपूर एनर्जी मिलती है. क्योंकि केला में कार्बोहाइड्रेट होता है, जो पेट को जल्दी भरने और देर तक भरा रखने में मदद कर सकता है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
2. पाचन-
केले में जो स्टार्च होता है, वह हमारे पाचन तंत्र के लिए अहम गुड बैक्टीरिया के लिए फायदेमंद होता है. ब्रेकफास्ट में केले के सेवन से पाचन को बेहतर रखा जा सकता है.

केले में जो स्टार्च होता है, वह हमारे पाचन तंत्र के लिए अहम गुड बैक्टीरिया के लिए फायदेमंद होता है. Photo Credit: iStock
3. मोटापा-
अगर आप वजन को कम करना चाहते हैं, तो केले को ब्रेकफास्ट में शामिल करें. केले में फाइबर की काफी मात्रा होती है. साथ ही इसमें स्टार्च भी पाया जाता है, जो वजन को कंट्रोल रखने में मदद कर सकते हैं.
4. ब्लड प्रेशर-
अगर आप ब्लड प्रेशर के मरीज हैं, तो आपके लिए केले का सेवन फायदेमंद हो सकता है. ब्रेकफास्ट में हाई बीपी के मरीजों के लिए केला खाना खासतौर पर फायदेमंद हो सकता है.
5. डायबिटीज-
केला फाइबर, स्टार्च, विटामिन, खनिज, फाइटोकेमिकल्स और एंटीऑक्सीडेंट सहित कई बायोएक्टिव कंपाउंड का अनूठा मिश्रण होता है, जो टाइप 2 डायबिटीज से लड़ने का काम कर सकता है.
How to Reverse Diabetes Naturally | कैसे करें डायबिटीज को रिवर्स, जानें एक्सपर्ट से
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं