विज्ञापन
This Article is From Aug 14, 2025

शख्स ने चिम्पांजी को खिलाए केले, खुशी इतनी की लगा लिया गले

सोशल मीडिया पर चिम्पांजी और इंसान की दोस्ती का एक प्यारा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें केला मिलने पर वनमानुष ने इंसान को गले लगा लिया. इस भावुक पल ने लाखों नेटिजन्स का दिल जीत लिया है.

शख्स ने चिम्पांजी को खिलाए केले, खुशी इतनी की लगा लिया गले
नदी किनारे इंसान और चिम्पांजी की दोस्ती ने जीता इंटरनेट का दिल

Monkey Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक बेहद प्यारा और दिल छू लेने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें इंसान और वनमानुष के बीच की अनोखी दोस्ती ने नेटिजन्स का दिल जीत लिया है. यह वीडियो न सिर्फ हंसाता है, बल्कि भावुक भी कर देता है, क्योंकि यह जानवरों की भावनाओं को सबसे खूबसूरत तरीके से दिखाता है.

नदी किनारे की अनोखी मुलाकात (banana gift chimpanzee)

वायरल हो रहे इस वीडियो में एक नदी दिखाई देती है, जिसके दूसरी ओर घनी झाड़ियां हैं. अचानक झाड़ियों से एक चिम्पांजी निकलकर पानी के बीचों-बीच आ जाता है. इसी दौरान, एक शख्स कुछ केले लेकर उसकी ओर बढ़ता है.

गले लगाकर जताया आभार (chimpanzee banana hug)

जैसे ही चिम्पांजी को केला दिया जाता है, वह खुशी से झूम उठता है और इंसान को अपने दोनों हाथों से कसकर गले लगा लेता है. यह मासूम और स्नेह से भरा पल कैमरे में कैद हो जाता है, जिसे देख लाखों लोग भावुक हो गए हैं.

इंटरनेट पर छाया वीडियो (chimpanzee hugs man)

यह प्यारा वीडियो इंस्टाग्राम पर @flix.indian अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक 4 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं. लोग कमेंट सेक्शन में चिम्पांजी के इस प्यारे जेस्चर की जमकर तारीफ कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, वनमानुष का हग अनमोल था. दूसरे ने कहा, कौन कहता है जानवरों में भावनाएं नहीं होतीं? यह वीडियो देख लो. वहीं किसी ने लिखा, इस वीडियो (heartwarming animal video) ने तो मेरा दिन बना दिया.

ये भी पढ़ें:- यहां उगाया जाता है दुनिया का सबसे बड़ा संतरा

लेखक के बारे में
img
शालिनी सेंगर
Senior Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Chimpanzee Hugs Man, Viral Animal Human Bond, Banana Gift Chimpanzee, Cute Monkey Video Viral, Heartwarming Animal Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com