हिंदू धर्म में पूजा-पाठ के समय पंचामृत का खास महत्व माना जाता है. पूजा में पंचामृत से भगवान का अभिषेक किया जाता है और पूजा के बाद इसे प्रसाद के रूप में ग्रहण किया जाता है. पंचामृत नाम से ही साफ है कि इसमें पांच चीजों का इस्तेमाल किया जाता है. लेकिन इन पांच चीजों को किस मात्रा में और किस तरह मिलाना चाहिए, यह जानना भी जरूरी है. इसी को लेकर मशहूर एस्ट्रोलॉजर जय मदान ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उन्होंने पंचामृत बनाने का सही तरीका बताया है. आइए जानते हैं इसके बारे में-
पंचामृत में इस्तेमाल होती हैं ये पांच चीजें
जय मदान बताती हैं, पंचामृत पांच तरह की चीजों से मिलकर बनता है. इसे बनाने के लिए शहद, मिश्री, दही, दूध और घी का इस्तेमाल किया जाता है. लेकिन इन सभी चीजों को एक खास क्रम और मात्रा में मिलाया जाता है. पंचामृत को हमेशा बढ़ते क्रम में बनाना चाहिए. यानी इसे बनाते समय चीजों की मात्रा हर बार दोगुनी होती जाती है.
यह भी देखें-
कैसे बनाएं पंचामृत?
जय मदान के अनुसार, पंचामृत बनाने के लिए सबसे पहले-
- एक चम्मच घी लिया जाता है
- इसके बाद दो चम्मच शहद
- चार चम्मच मिश्री
- आठ चम्मच दही और
- सबसे आखिर में 16 चम्मच दूध मिलाया जाता है.
इस तरह पांचों चीजों को सही मात्रा में मिलाने पर पंचामृत तैयार होता है. आप इस तरह तैयार किए पंचामृत से भगवान का अभिषेक कर सकते हैं और बाद में इसे प्रसाद के रूप में बांट सकते हैं.
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं