विज्ञापन

पैसा आता है लेकिन रुकता नहीं है? एस्ट्रोलॉजर ने बताया अचूक उपाय, इसे करने से बढ़ने लगेगी सेविंग्स

एस्ट्रोलॉजर साक्षी सिंघल ने एक बेहद आसान उपाय बताया है. साक्षी कहती हैं, ये उपाय आपके घर और बैंक में पैसों को रोकने और सेविंग्स को बढ़ाने में असर दिखा सकता है. आइए जानते हैं इसके बारे में-

पैसा आता है लेकिन रुकता नहीं है? एस्ट्रोलॉजर ने बताया अचूक उपाय, इसे करने से बढ़ने लगेगी सेविंग्स
सेविंग बढ़ाने के लिए करें ये उपाय
(Photo Credit: Instagram)

कई बार कमाई अच्छी होने के बाद भी महीने के आखिर में पैसा हाथ में नहीं बचता है. अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है, जब भी आप सेविंग करने के बारे में सोचते हैं और नया खर्च आ जाता है, तो ये आर्टिकल आपके लिए मददगार हो सकता है. एस्ट्रोलॉजर साक्षी सिंघल ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. अपने इस वीडियो में एस्ट्रोलॉजर ने एक बेहद आसान उपाय बताया है. साक्षी कहती हैं, ये उपाय आपके घर और बैंक में पैसों को रोकने और सेविंग्स को बढ़ाने में असर दिखा सकता है. आइए जानते हैं इसके बारे में- 

सेविंग बढ़ाने के लिए करें ये उपाय

एस्ट्रोलॉजर साक्षी सिंघल के अनुसार, इस उपाय के लिए आपको थोड़ी हल्दी, चंदन पाउडर, चावल का आटा और थोड़े से सिंदूर की जरूरत होगी.

  • सबसे पहले सभी चीजों को थोड़ा-थोड़ा लेकर एक पेस्ट तैयार कर लें. 
  • तैयार पेस्ट से आपको अपने किचन में एक स्वास्तिक बनाना है. 
  • किचन में जहां भी आपका गैस स्टोव है, उसकी दाहिनी यानी सीधी तरफ की दीवार पर तैयार पेस्ट से एक स्वास्तिक बनाएं.

एस्ट्रोलॉजर कहती हैं, ऐसा करने से न केवल आपके घर और बैंक अकाउंट में पैसा बढ़ सकता है, बल्कि इससे किचन और घर का वास्तु दोष भी ठीक हो सकता है. 

कब करें ये उपाय?

एस्ट्रोलॉजर लगातार 11 गुरुवार तक इस उपाय को करने की सलाह देती हैं.  उपाय को करते समय 'ओम श्रीं श्रियै नमः' मंत्र का जाप करें. एस्ट्रोलॉजर कहती हैं, ये धन, सुख और समृद्धि की देवी मां लक्ष्मी का पवित्र बीज मंत्र है. बस उपाय को करते समय अपने मन में सच्चा विश्वास और श्रद्धा का भाव रखें. ऐसा करने से आपको जल्द ही अच्छे परिणाम देखने को मिल सकते हैं.

यहां देखें वीडियो- 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

यह भी पढ़ें- तुलसी में कच्चा दूध, हल्दी का पानी, सिंदूर और मेहंदी चढ़ाने से क्या होता है? एस्ट्रोलॉजर ने बताया अचूक उपाय

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Faith
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com