Toilet Seat Cleaning Hacks: हाइजीन को बनाए रखने के लिए टॉयलेट को नियमित रूप से साफ करना बहुत ज्यादा जरूरी होता है. कई बार टॉयलेट सीट इतनी ज्यादा गंदी हो जाती है कि पीलापन जम जाता है और काफी रगड़ने के बाद ये साफ नहीं होता है. कई लोग बाजार में मिलने वाले महंगे क्लीनर्स का भी इस्तेमाल करते हैं, लेकिन फिर भी अच्छा रिजल्ट नहीं मिलता है. ऐसे में कुछ घरेलू उपाय कारगर साबित हो सकते हैं. इसी कड़ी में आज हम आपको ऐसा घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप टॉयलेट सीट के पीलेपन को साफ कर सकते हैं. इसके लिए आपको बस घर में मौजूद 3 चीजों की जरूरत होगी. इसकी जाानकारी @karmbirscorner नाम के यूट्यूब चैनल से शेयर की गई है.
घरेलू नुस्खे के लिए जरूरी चीजें
- 2 चम्मच डिटर्जेंट पाउडर
- 2 चम्मच बेकिंग सोडा
- थोड़ा सा सफेद सिरका
- टॉयलेट ब्रश
ऐसे तैयार करें क्लीनिंग पेस्ट
टॉयलेट सीट को साफ करने के लिए आपको एक क्लीनिंग पेस्ट तैयार करना होगा. इसके लिए आप सबसे पहलेे एक बर्तन में 2 चम्मच डिटर्जेंट पाउडर और 2 चम्मच बेकिंग सोडा मिलाएं. इसके बाद इसमें थोड़ा सा व्हाइट विनेगर डालकर गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें. टॉयलेट सीट को साफ करने के लिए क्लीनिंग पेस्ट बनकर तैयार हो जाएगा.

कैसे करें साफ?
सबसे पहले टॉयलेट ब्रश की मदद से तैयार किए गए पेस्ट को टॉयलेट सीट की अंदर और बाहर की सतह पर अच्छी तरह लगा दें. फिर जहां जहां ज्यादा पीलापन या जिद्दी दाग हों, वहां पेस्ट को थोड़ा ज्यादा लगाएं. साथ ही बचा हुआ पेस्ट टॉयलेट के ड्रेन वाले हिस्से में भी डाल दें. अब इसे करीब 5 मिनट तक छोड़ दें. फिर टॉयलेट ब्रश से दाग वाली जगहों को हल्के हाथों से रगड़ें. बहुत ज्यादा जोर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. दरअसल, सफेद सिरका हार्ड वॉटर के दाग और पीलेेपन को हटाने में मदद करता है. साथ ही बेकिंग सोडा जमी हुई गंदगी और दागों को ढीला करता है. वहीं, डिटर्जेंट पाउडर सफाई और चमक बढ़ााने का काम करता है.
मिलेगी नई जैसी शाइन
इस उपाय को अपनाने से टॉयलेट सीट में जमी गंदगी, पीले निशान और धब्बे काफी हद तक साफ हो जाएंगे. साथ ही नई जैसी चमक भी आ जाएगी.
यह भी पढ़ें: दीवारों पर बच्चों ने कलर से दिखा दी कलाकारी? वॉल से क्रेयॉन साफ करने के लिए अपनाएं ये 4 तरीके
यह भी पढ़ें: अपराजिता का पौधा कैसे लगाया जाता है? जानिए बालकनी में लगाने के लिए कौन सा गमला रहेगा अच्छा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं