विज्ञापन

Vishwakarma Puja 2026: कारोबार में तरक्की के लिए ऐसे करें भगवान विश्वकर्मा की पूजा, नोट कर लें शुभ मुहूर्त

Vishwakarma Puja Muhurat: 17 सितंबर को भगवान विश्वकर्मा की पूजा होगी. आचार्य मदन मोहन ने बताया कि शुभ मुहूर्त में आराधना से कारोबार, नौकरी और रोजी-रोजगार में प्रगति की कामना की जाती है.

Vishwakarma Puja 2026: कारोबार में तरक्की के लिए ऐसे करें भगवान विश्वकर्मा की पूजा, नोट कर लें शुभ मुहूर्त
Vishwakarma Puja Muhurat
ndtv

भाद्रपद शुक्ल षष्ठी तिथि पर 17 सितंबर को भगवान विश्वकर्मा की पूजा की जाएगी. इस दिन कल-कारखानों, दुकानों, गैराज, कंपनियों और अन्य कार्यस्थलों पर मशीनों व उपकरणों की सफाई कर पूजा की जाती है. धार्मिक मान्यता है कि भगवान विश्वकर्मा की आराधना से कारोबार, नौकरी और रोजी-रोजगार में उन्नति के अवसर बनते हैं. आचार्य मदन मोहन ने बताया कि इस बार पूजा के दिन कई शुभ योग भी बन रहे हैं.

विश्वकर्मा पूजा का क्या है महत्व?

आचार्य मदन मोहन ने बताया कि भगवान विश्वकर्मा को देवताओं का वास्तुकार और निर्माण-कला का अधिष्ठाता माना गया है. धार्मिक मान्यता के अनुसार उन्होंने स्वर्गलोक, लंका, द्वारका और हस्तिनापुर जैसे दिव्य नगरों का निर्माण किया था. इसलिए शिल्पकार, कलाकार, व्यापारी और मशीनों से जुड़े लोगों के लिए यह दिन विशेष महत्व रखता है.

ये भी देखें- घर बैठे करें बाबा महाकाल की भस्म आरती के दर्शन

ऐसे करें भगवान विश्वकर्मा की पूजा

पूजा से पहले कार्यस्थल, मशीनों और औजारों की अच्छी तरह सफाई करें. इसके बाद भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा या तस्वीर स्थापित कर विधि-विधान से पूजा करें. आचार्य ने बताया कि पूजा में पंचदेव, भगवान विष्णु, गणेश, नवग्रह, भगवती और महादेव की आराधना भी की जाती है. कारोबार में तरक्की और रोजगार में उन्नति की कामना से पूजा करना शुभ मााना जाता है.

ये भी पढ़ें -  Ganesh Ji Ki Aarti Aur Mantra: बुधवार के दिन होती है गणपति बप्पा की पूजा, यहां पढ़ें गणेश जी की आरती और मंत्र

कब से शुरू होगा शुभ समय?

आचार्य मदन मोहन ने बताया कि 17 सितंबर को सर्वार्थ सिद्धि और रवि योग रात 8:41 बजे तक रहेगा. इस दिन सूर्य रात 11:31 बजे कन्या राशि में प्रवेश करेंगे. अनुराधा नक्षत्र रात 8:41 बजे तक और इसके बााद ज्येष्ठा नक्षत्र रहेगा.

विश्वकर्मा पूजा के शुभ मुहूर्त

  • शुभ मुहूर्त: सुबह 5:37 से 7:09 बजे तक
  • चर-लाभ-अमृत: सुबह 10:12 से दोपहर 2:47 बजे तक
  • अभिजीत मुहूर्त: सुबह 11:19 से दोपहर 12:08 बजे तक
  • सर्वार्थ सिद्धि और रवि योग: रात 8:41 बजे तक

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शुभ मुहूर्त में भगवान विश्वकर्मा की पूजा करने से कार्यक्षेत्र में सफलता और प्रगति की कामनाा की जाती है. हालांकि, पूजा के मुहूर्त को स्थानीय पंचांग के अनुसार भी देखाा जा सकता है.

ये भी पढ़ें - Aaj ka Rashifal 16 September 2026: आज का दिन किसके लिए रहेगा शुभ और किसे बरतनी होगी सावधानी? पढ़ें अपना दैनिक राशिफल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vishwakarma Puja Muhurat, Vishwakarma Day Bhog Recipes, Vishwakarma Day Puja Vidhi, Vishwakarma Day Sweets
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com