हिदू धर्म में तुलसी के पौधे का खास महत्व माना जाता है. मान्यता है कि जिस घर में तुलसी का पौधा होता है, वहां हमेशा सकारात्मक ऊर्जा और भगवान विष्णु की कृपा बनी रहती है. ऐसे में तुलसी से जुड़े कुछ खास उपाय भी बताए जाते हैं. एस्ट्रोलॉजर गुरप्रीत ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उन्होंने भी तुलसी से जुड़े कुछ सरल उपाय बताए हैं. एस्ट्रोलॉजर कहती हैं कि इन उपाय को करने से घर में सुख, शांति और समृद्धि बढ़ सकती है. आइए जानते हैं-
तुलसी में कच्चा दूध चढ़ाने से क्या होता है?
ज्योतिषाचार्य गुरप्रीत के अनुसार, तुलसी के पौधे में कच्चा दूध चढ़ाने से घर में धन और समृद्धि बढ़ने की मान्यता है. धार्मिक रूप से दूध को पवित्रता और शुभता का प्रतीक माना जाता है.
तुलसी पर सिंदूर चढ़ाने से क्या होता है?हिंदू धर्म में सिंदूर को सुहाग का प्रतीक माना जाता है. ऐसे में खासकर विवाहित महिलाओं को तुलसी पर सिंदूर चढ़ाने की सलाह दी जाती है. एस्ट्रोलॉजर बताती हैं, तुलसी के पौधे पर सिंदूर चढ़ाने से अखंड सौभाग्य मिलता है और सुहाग मजबूत होता है.
तुलसी के पौधे में हल्दी का पानी चढ़ाने से क्या होता है?हल्दी को शुभता का प्रतीक माना जाता है. ज्योतिषाचार्य के अनुसार, तुलसी के पौधे में हल्दी का पानी चढ़ाने से घर में सुख-समृद्धि आती है.
तुलसी में मेहंदी चढ़ाने से क्या होता है?मेहंदी को भी सुहाग और शुभता से जोड़कर देखा जाता है. एस्ट्रोलॉजर कहती हैं, तुलसी के पौधे पर मेहंदी चढ़ाने से मन चाहा वर प्राप्त हो सकता है.
एकादशी के दिन जरूर करें ये उपायइन सब से अलग एस्ट्रोलॉजर कहती हैं, एकादशी का दिन भगवान विष्णु को समर्पित माना जाता है. मान्यता है कि भगवान विष्णु को तुलसी बेहद प्रिय है. ऐसे में एकादशी के दिन तुलसी के पौधे के सामने घी का दीपक जलाने से श्री हरि की असीम कृपा प्राप्त हो सकती है. माना जाता है कि इससे घर में सुख-शांति बनी रहती है और भक्त को भगवान का आशीर्वाद प्राप्त होता है.
ऐसे में अगर आपके घर में भी तुलसी का पौधा है, तो आप भी ये उपाय कर सकते हैं.
यहां देखें वीडियो-
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
यह भी पढ़ें- अपने बटुए में जरूर रखें ये 6 चीजें, एस्ट्रोलॉजर ने बताया भर-भरकर आएगा पैसा और गुडलक
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं