Kaan ka Mel Kaise Nikale: कान में मैल जमना काफी आम बात है. कई बार लोग इसे गंदगी या हानिकारक समझकर खुद ही निकालना शुरू कर देते हैं. इसके लिए अक्सर लोग माचिस की तिल्ली, रुई या किसी नुकीली चीज का इस्तेमाल करते हैं, जो काफी खतरनाक साबित हो सकता है. हेल्थलाइन की रिपोर्ट के अनुसार कान में बनने वाला मैल यानी ईयरवैक्स एक प्राकृतिक पदार्थ है जो कानों के कैनल में बनता है. साथ ही ये कानों के लिए फायदेमंद भी हो सकता है. लेकिन कई बार ज्यादा मैल जमने से सुनने में दिक्कतें होने लगती है या फिर कान गंदा दिखने लगता है. ऐसे में कान को नियमित रूप से साफ करना बहुत ज्यादा जरूरी होता है. इसी कड़ी में आज हम आपको घर पर कान का मैल निकालने के लिए सही तरीका बताने जा रहे हैं.
कान में जमी मैल को कैसे निकालें?
1. बेकिंग सोडा का करें इस्तेमाल
हेल्थलाइन की रिपोर्ट के अनुसार आप कान के मैल को साफ करने के लिए बेकिंग सोडा का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए आप आधा चम्मच बेकिंग सोडा को लगभह 60 मिलीलीटर गुनगुने पानी में अच्छी तरह मिला लें. अब इसे ड्रॉपर वाली बोतल में भर लें. फिर सिर को एक तरफ झुकाएं और घोल की 5 से 10 बूंदें धीरे-धीरे कान में डालें. घोल को कान में लगभग 1 घंटे तक रहने दें, फिर साफ पानी से कान को धो लें. इस उपाय को आप दिन में एक बार करें, जब तक कान का मैल साफ न हो जाए.
2. तेल का करें इस्तेमाल
हेल्थलाइन की रिपोर्ट की मानें तो आप कान का मैल निकालने के लिए कुछ तेल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए बेबी ऑयल, कोकोनट ऑयल, मिनरल ऑयल और ऑलिव ऑयल इस्तेमाल किया जा सकता है. कान का मैल निकालने के लिए आप अपनी पसंद के तेल को हल्का गर्म करें. फिर सिर को एक तरफ झुकाएं और ड्रॉपर की मदद से तेल की कुछ बूंदें कान में डालें. ध्यान रहे कि कान में मैल डालने से पहले तेल की गर्माहट को चेक कर लें. लगभग 5 मिनट तक सिर को उसी स्थिति में झुकाकर रखें, ताकि तेल कान के अंदर अच्छी तरह पहुंच सके. तेल कान के मैल को नरम करने में मदद करता है, जिससे आसानी से बाहर निकल जाता है. इस प्रोसेस को आप दिन में 1 से 2 बार दोहरा सकते हैं.

भूलकर भी न अपनाएं ये तरीके
कान का मैल निकालने के लिए कई लोग खुद ही सोशल मीडिया पर वायरल तरीके अपना सकते हैं. लेकिन सही जानकारी न होने के कारण, ये तरीके काफी खतरनाक साबित हो सकते हैं.
छोटी और नुकीली चीजें न करें यूजकान साफ करने के लिए पेन की कैप, हेयरपिन, माचिस की तीली या किसी भी छोटी चीज को यूज न करें. हेल्थलाइन की रिपोर्ट के अनुसार डॉक्टरों की सलाह है कि कान में ऐसी कोई चीज न डालें, जो नुकसान पहुंचा सकती हो.
कॉटन स्वैबहेल्थलाइन की मानें तो कॉटन स्वैब कान साफ करने के लिए सुरक्षित लगते हों, लेकिन इन्हें कान के अंदर डालना सही नहीं माना जाता है. ये मैल को बाहर निकालने की जगह और अंदर धकेल सकते हैं.
ईयर कैंडलिंगईयर कैंडलिंग एक ऐसी तकनीक है जिसमें मोमबत्ती जैसी चीज का इस्तेमाल किया जाता है. हालांकि एक्सपर्ट इन्हें सेफ नहीं मानते हैं. इससे कान या चेहरे पर जलने, कान के पर्दे में छेद होने और बाकी समस्याएं हो सकती हैं.
यह भी पढ़ें: माथे पर काली जिद्दी टैनिंग कैसे दूर करें? जानें टैनिंग हटाने का आसान तरीका
यह भी पढ़ें: टंकी में कितना पानी बचा है? अब नहीं चढ़ना पड़ेगा छत पर, नीचे से ही ऐसे पता चल जाएगा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं