विज्ञापन

चेहरे और गर्दन के मस्सों को जड़ से करें खत्म, इस घरेलू नुस्खे से बिना दाग छोड़े तिल और मस्से हटाए

How to remove a wart: सोशल मीडिया पर तंबाकू के चूने और डिटर्जेंट से मस्सा हटाने का दावा किया जा रहा है. एक्सपर्ट के अनुसार, ऐसे केमिकल त्वचा को नुकसान पहुंचा सकते हैं. खासकर चेहरे पर बिना एक्सपर्ट की सलाह कोई घरेलू प्रयोग नहीं करना चाहिए.

चेहरे और गर्दन के मस्सों को जड़ से करें खत्म, इस घरेलू नुस्खे से बिना दाग छोड़े तिल और मस्से हटाए
शरीर से कैसे हटाए मस्सा
ndtv

चेहरे या शरीर पर मस्सा निकल आए तो कई लोग उसे हटाने के लिए इंटरनेट और सोशल मीडिया पर बताए घरेलू नुस्खे आजमाने लगते हैं. ऐसा ही एक दावा तंबाकू के चूने और डिटर्जेंट से तैयार पेस्ट को लेकर किया जा रहा है, जिसमें कुछ दिनों में मस्सा हटाने की बात कही गई है. हालांकि, त्वचा पर किसी भी तरह का घरेलू केमिकल लगाने से पहले सावधानी जरूरी है. हर उभरी हुई गांठ मस्सा हो, यह जरूरी नहीं है. गलत चीज लगाने से जलन, लालिमा या त्वचा को नुकसान हो सकता है. खासकर चेहरे पर ऐसे प्रयोग से बचना चाहिए और जरूरत पड़ने पर त्वचा एक्सपर्ट से सलाह लेनी चाहिए.

हर गांठ को मस्सा समझना ठीक नहीं

त्वचा पर होने वाली गांठ कई तरह की हो सकती है. कुछ मामलों में जो चीज मस्सा दिखाई देती है, वह दूसरी त्वचा संबंधी समस्या भी हो सकती है. इसलिए बिना जांच के उस पर कोई घरेलू पेस्ट लगाना सही नहीं माना जाता है. खासकर अगर गांठ का रंग या आकार बदल रहा हो, उसमें दर्द, खुजली या खून आ रहा हो तो डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है.

डिटर्जेंट लगाने से बचें

वीडियो में डिटर्जेंट को मस्से के ऊपर लगाने की बात कही गई है, लेकिन डिटर्जेंट त्वचा पर मस्सा हटाने की प्रमाणित दवा नहीं है. इसे चेहरे या शरीर की त्वचा पर लगाने से जलन, लालिमा या त्वचा को नुकसान हो सकताा है. इसी तरह किसी भी तेज रसायन या घरेलू क्लीनिंग प्रोडक्ट को त्वचा पर लगाकर मस्सा हटाने की कोशिश नहीं करनी चााहिए.

ये भी पढ़ें- चेहरे पर चावल का पानी लगाने से क्या होता है? एक्सपर्ट ने बताया चावल का पानी फेस पर कैसे लगाएं

एक्सपर्ट किस तरह करते हैं इलाज

त्वचा एक्सपर्ट मस्से की स्थिति और उसके प्रकार के आधार पर इलाज तय करते हैं. कुछ छोटे मस्सों के लिए डॉक्टर की सलाह से सैलिसिलिक एसिड वाले उपचार इस्तेमाल किए जा सकते हैं. जरूरत पड़ने पर क्रायोथेरेपी यानी फ्रीजिंग जैसे उपचार भी किए जााते हैं.

चेहरे के मस्से में खास सावधानी

अगर मस्सा चेहरे पर है तो खुद से कोई केमिकल, डिटर्जेंट या तेज घरेलू नुस्खा लगाने से बचना चाहिए. एक्सपर्ट चेहरे पर मौजूद मस्से के लिए त्वचा एक्सपर्ट से सलाह लेने की सलाह देते हैं. इसलिए सोशल मीडिया पर बताए गए 2-3 दिन में मस्सा हटाने वाले नुस्खे को आजमाने से पहले यह समझना जरूरी है कि त्वचाा पर दिखने वाली हर गांठ मस्सा नहीं होती है. सही पहचान और सुरक्षित इलाज के लिए त्वचा एक्सपर्ट की सलाह लेना ज्याादा बेहतर विकल्प है.

ये भी पढ़ें- बाल कितने दिन में कटवाने चाहिए? जानिए बालों की अच्छी ग्रोथ के लिए कितनी बार ट्रिमिंग करवाएं

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Masse, Masse Hatana, Masse Hatane Ke Gharelu Upay, Masse Ko Kaise Hataye Gharelu Nuskhe, Masse Hatane Ke Upay
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com