Bacchon ko Nazar Lagna: आजकल डिजिटल दौर में लोग सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहते हैं और अपनी जिंदगी के खास पलों को तस्वीरों और वीडियो के जरिए दूसरों के साथ साझा करते हैं. खासकर माता-पिता अपने बच्चों की प्यारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करना पसंद करते हैं. हालांकि, कई लोगों का मानना है कि छोटे बच्चों की तस्वीरें पब्लिकली शेयर करने से उन्हें नजर लग सकती है. वहीं कुछ लोग इसे केवल एक मान्यता मानते हैं. ऐसे में पैरेंट्स के मन में सवाल उठता है कि क्या सचमुच सोशल मीडिया पर बच्चे की फोटो पोस्ट करने से नजर लगती है, या फिर इसके पीछे कोई और वजह है? आज हम आपको इसी के बारे में बताने जा रहे हैं. इसकी जानकारी प्राणिक हीलर और वास्तु कंस्लटेंट रिंपा बनर्जी ने एक पोडकास्ट में दी है. आइए जानते हैं...
क्या सोशल मीडिया पर फोटो डालने से लगती है बच्चों को नजर?
प्राणिक हीलर और वास्तु कंसल्टेंट रिंपा बनर्जी के अनुसार, बच्चों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करने से उन्हें नजर लगने की संभावना बढ़ सकती है. उनका मानना है कि छोटे बच्चों की तस्वीरें या जीवन के बेहद खुशहाल पल सोशल मीडिया पर ज्यादा शेयर करने से बचना चाहिए. इसके आगे रिंपा बनर्जी कहती हैं कि नजर एक वास्तविक ऊर्जा है और जब आपकी तस्वीरों को हजारों लोग देखते हैं, तो ये जान पाना मुश्किल होता है कि कौन उन्हें किस भावना या इरादे से देख रहा है.
पॉजिटिव एनर्जी पर पड़ सकता है असर
उनके अनुसार, हर व्यक्ति की एनर्जी और सोच अलग होती है. ऐसे में किसी की नकारात्मक भावना, ईर्ष्या या खराब दृष्टि का प्रभाव बच्चों की पॉजिटिव एनर्जी पर पड़ सकता है. यही कारण है कि वे व्यक्तिगत रूप से माता-पिता को सलाह देती हैं कि कम से कम दो से तीन साल की उम्र तक बच्चों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर पब्लिक्ली पोस्ट करने से बचना चाहिए.
फोटो शेयर करने से बचें
रिंपा बनर्जी का कहना है कि जिन चीजों से हमें बहुत खुशी मिलती है या जो हमारे लिए बेहद खास होती हैं, उन्हें सोशल मीडिया पर ज्यादा दिखाने से बचना बेहतर होता है. उनका मानना है कि बच्चों की सुरक्षा और उनकी पॉजिटिव एनर्जी को बनाए रखने के लिए उनकी तस्वीरों को कुछ लोगों तक ही शेयर करना सही है.
यह भी पढ़ें: पैसा आता है लेकिन रुकता नहीं है? एस्ट्रोलॉजर ने बताया अचूक उपाय, इसे करने से बढ़ने लगेगी सेविंग्स
यह भी पढ़ें: तुलसी में कच्चा दूध, हल्दी का पानी, सिंदूर और मेहंदी चढ़ाने से क्या होता है? एस्ट्रोलॉजर ने बताया अचूक उपाय
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं