ज्योतिष में ऐसे कई छोटे-छोटे उपाय बताए गए हैं, जिन्हें करने से व्यक्ति के जीवन में अच्छे बदलाव हो सकते हैं. इन्हीं उपाय में से एक है चीटियों को आटा खिलाना. धार्मिक मान्यता है कि चींटी को आटा खिलाने से व्यक्ति को कई लाभ हो सकते हैं. ऐसा करना बेहद पुण्य का काम माना जाता है. इसी को लेकर मशहूर एस्ट्रोलॉजर भावना उपाध्याय ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में एस्ट्रोलॉजर ने चीटियों को आटा खिलाने की सही विधि और इस उपाय के लाभ बताए हैं. आइए जानते हैं इसके बारे में-
चीटियों को आटा खिलाने से क्या होता है?
एस्ट्रोलॉजर बताती हैं, चीटियों को आटा खिलाना दान के समान माना जाता है. इन दान को करने से रुके हुए काम बनने लगते हैं, जीवन की अड़चनें और बाधाएं दूर होने लगती हैं और सुख-समृद्धि बढ़ने लगती है. साथ ही चीटियों को आटा खिलाना से धन लाभ के रास्ते भी खुल सकते हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
एस्ट्रोलॉजर हर बुधवार के दिन ये उपाय करने की सलाह देती हैं. बुधवार के दिन थोड़े से आटे में थोड़ी शक्कर मिला लें. इसके बाद आपके घर के आसपास जहां भी चीटियां आती हैं, वहां इस आटे को थोड़ी-थोड़ी मात्रा में डालें. आपको हर बुधवार को ये उपाय करना है.
इससे अलग एस्ट्रोलॉजर कहती हैं, अगर आपकी कुंडली में शनि से जुड़ी परेशानियां चल रही हैं या साढ़ेसाती का समय चल रहा है, तो आप शनिवार के दिन चींटी को आटा खिला सकते हैं. ज्योतिष में शनिवार का दिन शनि देव से जुड़ा माना जाता है. मान्यता है कि इस दिन जरूरतमंदों की मदद करने, जीवों को भोजन कराने और दान-पुण्य करने से शनिदेव का आशीर्वाद मिलता है और शनिदेव व्यक्ति पर अपनी कृपा बरसाते हैं.
ऐसे में आप भी हर बुधवार और शनिवार के दिन ये आसान उपाय कर सकते हैं.
यहां देखें वीडियो-
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
यह भी पढ़ें- शिवलिंग के सामने 3 बार ताली क्यों बजाई जाती है? एस्ट्रोलॉजर संजीव ठाकुर ने बताया ताली बजाते हुए क्या बोलें
यह भी पढ़ें- बच्चे की नजर कैसे उतारें? एस्ट्रोलॉजर ने बताया ये 3 संकेत बताते हैं बच्चे को नजर लगी है, जानें नजर उतारने का सबसे असरदार तरीका
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं