विज्ञापन
This Article is From Jul 30, 2023

स्टूअर्ट ब्रॉड ने स्टंप की बेल्स पर हाथ लगाकर पलट दी बल्लेबाज की किस्मत, ऐसा 'माइंड गेम' देख विश्व क्रिकेट भी हैरान, Video

एशेज सीरीज (The Ashes, 2023) के आखिरी टेस्ट मैच के दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया की पारी के दौरान कुछ ऐसा हुआ जिसने हर किसी को हैरान कर दिया.

स्टूअर्ट ब्रॉड ने स्टंप की बेल्स पर हाथ लगाकर पलट दी बल्लेबाज की किस्मत, ऐसा 'माइंड गेम' देख विश्व क्रिकेट भी हैरान, Video
The Ashes, 2023,ब्रॉर्ड ने चली चाल, बल्लेबाज की रूठ गई किस्मत

एशेज सीरीज (The Ashes, 2023) के आखिरी टेस्ट मैच के दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया की पारी के दौरान कुछ ऐसा हुआ जिसने हर किसी को हैरान कर दिया. दरअसल, ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन (Marnus Labuschagne) मार्क वुड की गेंद पर  जो रूट (Joe Root) के द्वारा स्लिप में कैच कर लिए गए. लाबुशेन केवल 9 रन ही बना सके. लेकिन मार्नस लाबुशेन के आउट होने से पहले स्टुअर्ट ब्रॉर्ड (Stuart Broad) ने कुछ ऐसी हरकत की थी जिसने सुर्खियां बटोर ली है. हुआ ये कि जिस गेंद पर लाबुशेन आउट हुए , वह गेंद फेंके जाने से पहले ब्रॉर्ड ने माइंड गेम खेला. इंग्लैंड गेंदबाज पहले लाबुशेन के करीब गए और वहां मौजूद स्टंप पर रही बेल्स को हिलाने लगे और उसे ठीक करने लगे. यह देखकर लाबुशेन मुस्कुराने लग गए थे. लेकिन इसके बाद जो हुआ उसने बल्लेबाज के चेहरे की हंसी छीन ली. 

ब्रॉर्ड ने गिल्ली ठीक किया और अपनी फील्डिंग पोजीशन की ओर चले गए. फिर वुड की अगली गेंद ने करिश्मा किया और लाबुशेन स्लिप में कैच कर लिए गए. आउट होने के बाद लाबुशेन शॉक में पड़ गए थे तो वहीं गेंदबाज ने जमकर इस विकेट का जश्न मनाया. इस विकेट की सफलता में ब्रॉर्ड का भी अब नाम लिया जाने लगा है.

दरअसल, ऐसा माना जा रहा है कि ब्रॉर्ड ने माइंड गेम दिखाकर बल्लेबाज  की एकाग्रता को भंग करने के लिए ही उन्होंने स्टंप पर लगे बेल्स के साथ छेड़खानी की थी. इंग्लैंड क्रिकेट ने इसका वीडियो भी शेयर किया है जिसे फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं. 

वहीं, बता दें कि ब्रॉर्ड के टेस्ट करियर का यह आखिरी मैच है. ब्रॉर्ड ने ऐलान किया है कि एशेज सीरीज का यह आखिरी टेस्ट उनके करियर का आखिरी टेस्ट मैच होगा. बता दें कि टेस्ट में 600 से ज्यादा विकेट लेने वाले दुनिया के दूसरे तेज गेंदबाज हैं. ब्रॉर्ड ने एंडरसन के साथ मिलकर इंटरनेशनल क्रिकेट में 1037 विकेट लेने में सफलता पाई है जो एक विश्व रिकॉर्ड है. 

--- ये भी पढ़ें ---

* 21 साल के बल्लेबाज का कोहराम, एक ओवर में ठोक दिए 48 रन, जड़े 7 छक्के, क्रिकेट जगत में मची हलचल, Video
* महान इंग्लिश पेसर स्टुअर्ट ब्रॉड ने लिया संन्यास, भारतीय हमेशा करेंगे इस बात के लिए याद

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Stuart Christopher John Broad, Marnus Labuschagne, The Ashes 2023, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com