विज्ञापन

विंडीज से भी बुरा हाल! पहले ही मैच में खुली भारतीय बॉलरों की पोल, 21 साल में पहली बार हुआ ऐसा

New Zealand vs India, 1st T20I: क्राइस्टचर्च में जमीन, देश और हालात जरूर बदले, लेकिन पहले ही मुकाबले में कीवी बल्लेबाजों ने भारतीय बॉलरों को ऐसा धोया कि भारतीय फैंस हैरान रह गए

विंडीज से भी बुरा हाल! पहले ही मैच में खुली भारतीय बॉलरों की पोल, 21 साल में पहली बार हुआ ऐसा
अर्शदीप पहले वनडे में उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे
source: X

देश बदला, पिच बदली, हालात बदले. और करोड़ों भारतीय ही नहीं, तमाम फैंस को भरोसा था कि क्राइस्टचर्च में भारतीय बॉलरों का वैसा हाल नहीं होगा, जो हाल ही में भारत की पाटा पिचों पर उनका शाई होप एंड कंपनी ने किया था. लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले ही मैच में वो हुआ, जो भारत के करीब 21 साल के टी20 इतिहास में नहीं ही हुआ. और ऐसा पहली बार हुआ, जब भारत के अटैक के सभी पांच गेंदबाजों ने अपने कोटे में 40 से ज्यादा रन खर्च किए. और यह वह बात थी, जो पहले नहीं ही हुई थी. वैसे अगर भारत के दो बॉलरों में से कोई एक भी अगर एक रन कम देता, तोे भारत पर यह दाग नहीं ही लगता. 

यह भी पढ़ें: Arshdeep Singh Catch Drop:शुरुआती ओवर में छूटा आसान कैच, इन 3 वजहों से भारत को पड़ा भारी

यह भी पढ़ें: मैदान के बाहर भी करोड़ों का खेल! ईशान कहां से कमाते हैं पैसा, सिर्फ रियल एस्टेट से पिछले साल कितनी रही कमाई

पहले टी20 में सभी भारतीय बॉलरों के आंकडे़

नामओवरमेडनरनविकेटइकॉनमी
भुवनेश्वर कुमार4049012.20
अर्शदीप सिंह4045111.20
मयंक यादव4040110.00
अक्षर पटेल40511
12.80
नितीश रेड्डी4040010.00

 अक्षर पटेल रहे सबसे महंगे, अर्शदीप भी कम नहीं!

कीवी बल्लेबाज फिन एलेन और बाद में खासकर ग्लेन फिलिप्स ने भारतीय बॉलरों की जमकर धुनाई की. और 21 साल में पहली बार लगे इस दाग में सबसे ज्यादा धुनाई हुई लेफ्टी स्पिनर अक्षर पटेल की, जिन्होंने कोटे के 4 ओवरों में 51 रन खर्च कर डाले. पटेल 12.80 रन प्रति ओवर की दर से रन लुटाए. और उनके हिस्से में सिर्फ 1 ही विकेट आया. पटेल के बाद दूसरा नंबर अर्शदीप सिंह का रहा. वहीं, नितीश कुमार रेड्डी और मयंक यादव की नैय्या एकदम किनारे पर डुबी. मतलब रेड्डी का आंकड़ा पूरा 40 रन रहा. अगर रेड्डी और मयंक यादव दोनों में से ही कोई एक भी 39 पर अटक जाता, तो फिर यह दाग नहीं ही लग पाता  कि भारत के सभी पांच बॉलरों ने कोटे में चालीस से ऊपर रन दिए. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bhuvneshwar Kumar Singh, Arshdeep Singh Brar, Mayank Prabhu Yadav, Axar Rajeshbhai Patel, Kaki Nitish Kumar Reddy, India Vs New Zealand 2026, New Zealand Vs India 2026/27, New Zealand Vs India 10/22/2026 Nzin10222026271646, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com