NDTV World Summit 2026 में श्रीलंका के उद्योग और उद्यमिता विकास उपमंत्री चतुरंगा अबेसिंघे ने भारत का आभार जताते हुए कहा कि 2022 के भीषण आर्थिक संकट से उबरने में भारत ने श्रीलंका का हर कदम पर साथ दिया. उन्होंने कहा कि अब श्रीलंका संकट से निकल चुका है और देश विकास की ओर बढ़ रहा है. साथ ही उन्होंने भारतीय कंपनियों और निवेशकों को श्रीलंका में निवेश और साझेदारी के लिए खुला निमंत्रण दिया. इस समिट में चतुरंगा अबेसिंघे ने कहा कि 2022 के आर्थिक संकट के बाद भारत ने हमें बड़ी वित्तीय सहायता दी और मुश्किल समय में हमारे साथ खड़ा रहा. मैं भारत के लोगों का दिल से धन्यवाद करना चाहता हूं. इस संकट से निकलने के लिए हमे भारत के 30 साल के अनुभव से काफी कुछ सीखने को मिला है.