एनडीटीवी वर्ल्ड समिट 2026 में एलएसएल कैपिटल (LSL Capital) की सीईओ संयुक्ता नायर ने कहा कि भारतीय खाना अब दुनिया के कोने-कोने तक पहुंच चुका है और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लोगों में इसके प्रति गहरी समझ और पसंद विकसित हुई है.
लंदन बेस्ड हॉस्पिटैलिटी ग्रुप एलएसएल कैपिटल कई नामी रेस्टोरेंट्स का संचालन करता है, जिनमें जामावार लंदन, बॉम्बे बस्टल, मिमी मेई फेयर, मीको मेफेयर और निपोटिना शामिल हैं.
-
कंपनी को बचाने में खो दिया परिवार का बड़ा हिस्सा, रेमंड ग्रुप के चेयरमैन गौतम सिंघानिया ने बयां किया दर्द -
'2022 के संकट में भारत हमारे साथ खड़ा रहा'- NDTV World Summit में बोले श्रीलंका के मंत्री चतुरंगा अबेसिंघे -
विदेश में 2-3 दिन बाद क्यों याद आने लगता है घर का खाना? संयुक्ता नायर ने बताई दिलचस्प वजह -
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | भारतीय एविएशन को नई ताकत, GE Aerospace अगले 9–10 साल में देगा 3,200 इंजन -
NDTV World Summit 2026: जर्मनी, इटली और यूरोपीय यूनियन के राजदूत ने क्या कुछ कहा -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस
अब सिर्फ बटर चिकन और विंदालू तक सीमित नहीं पहचान
विदेशों में भारतीय खाने की बदलती तस्वीर पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि अब वो जमाना चला गया जब विदेश में भारतीय खाने का मतलब सिर्फ बटर चिकन या विंदालू हुआ करता था. अब लोग खाने को सिर्फ स्वाद नहीं, बल्कि एक विचार और संस्कृति के रूप में समझने लगे हैं. वे भारत को एक देश के तौर पर और यहां के खान-पान की विविधता को गहराई से समझ रहे हैं.
आज का ग्लोबल ट्रैवलर और विदेशी मेहमान पहले से कहीं ज्यादा जागरूक और समझदार हो चुका है. उन्हें अच्छी तरह मालूम है कि उन्हें क्या खाना है, वे किस चीज की तलाश में आए हैं और वे नए जायके आजमाने से भी नहीं झिझकते. ऐसे में हमारा काम यह रहता है कि उन्हें उनके जाने-पहचाने स्वाद के साथ-साथ कुछ ऐसा नया परोसें, जो उन्हें आकर्षित और रोमांचित कर सके.
एनडीटीवी वर्ल्ड समिट 2026 की लाइव कवरेज यहां देखें.
#NDTVWorldSummit2026 | "No matter how far you travel, after two or three days abroad, you start craving a taste of home": Samyukta Nair, CEO and Creative Director, LSL Capital #NDTVWorldSummit @Vedikas https://t.co/a440HAAugz
— NDTV (@ndtv) October 22, 2026
नए प्रयोगों के बीच भी बना रहता है घर का स्वाद
आधुनिकता और नए प्रयोग अपनी जगह हैं, लेकिन पारंपरिक भारतीय व्यंजन ही परदेस में घर के स्वाद का असली सुकून देते हैं. जामावार की चर्चा करते हुए संयुक्ता नायर ने कहा कि हमारे रेस्टोरेंट में सर्व होने वाले पुरानी दिल्ली स्टाइल बटर चिकन पर हमें बहुत गर्व है.
उन्होंने यह भी कहा कि आप चाहे कितनी भी दूर निकल जाएं, विदेश में दो या तीन दिन बिताने के बाद दिल देसी स्वाद और घर के खाने के लिए मचलने ही लगता है.
Also Read: NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | भारतीय एविएशन को नई ताकत, GE Aerospace अगले 9–10 साल में देगा 3,200 इंजन
लंदन के मेफेयर में जामावार का दबदबा
मिशेलिन स्टार रेस्टोरेंट जामावार ने लंदन के बेहद पॉश इलाके मेफेयर में इंडियन फाइन डाइनिंग का परचम लहराया है.बातचीत के दौरान वीर सांघवी ने कहा कि विदेशों में जामावार ऐसा भारतीय रेस्टोरेंट है जिसकी तीन अलग-अलग शहरों में मौजूदगी है और तीनों जगह उसे मिशेलिन स्टार मिला है.
हॉस्पिटैलिटी की दिग्गज विरासत से नाता
संयुक्ता नायर भारत के सबसे सम्मानित और प्रतिष्ठित हॉस्पिटैलिटी घरानों में से एक से आती हैं. उनके दादा कैप्टन सीपी कृष्णन नायर ने मशहूर 'द लीला पैलेसेज, होटल्स एंड रिसॉर्ट्स' की स्थापना की थी. अपने पिता दिनेश नायर के साथ मिलकर उन्होंने एलएसएल कैपिटल की नींव रखी, जो लग्जरी हॉस्पिटैलिटी के दशकों पुराने तजुर्बे को आधुनिक डिजाइन और नए डाइनिंग कॉन्सेप्ट्स के साथ पेश करता है.
यह भी पढ़ें : EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं