विज्ञापन

एलन मस्क की उड़ने वाली गाड़ी नहीं, इस कार को पसंद करते हैं रेमंड चीफ गौतम सिंघानिया, खुद बताया कारण

NDTV World Summit 2026 में Raymond के गौतम सिंघानिया ने टेस्ला की उड़ने वाली Roadster पर चर्चा की. उन्होंने फरारी को चुनने की बात कही.

NDTV World Summit 2026 में Raymond के गौतम सिंघानिया
NDTV Graphics

नई दिल्ली में आयोजित हुए NDTV World Summit 2026 में Raymond Group के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर और भारत के सबसे प्रसिद्ध कार प्रेमियों में से एक Gautam Singhania ने शिरकत की. इस दौरान उन्होंने Tesla के तरफ से हाल ही में डेमो में दिखाई गई हवा में उड़ने वाली जादुई कार Tesla Roadster पर अपने दिलचस्प विचार रखा. जब उनसे Tesla के इस उड़ने वाले Roadster मॉडल के बारे में पूछा गया, तो सिंघानिया ने इस प्रोजेक्ट के पीछे की दूरदर्शी सोच की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि ऐसा अनोखा प्रयोग दुनिया के किसी भी दूसरी गाड़ी बनाने वाली कंपनी ने पहले कभी नहीं किया.

इसके साथ ही उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि हवा में उड़ने वाली ऐसी कार मुंबई के लोगों के लिए बेहद मददगार साबित हो सकती है, जहां का भारी ट्रैफिक जाम हमेशा एक बहुत बड़ी चुनौती बना रहता है. इस बातचीत के दौरान जब उनके सामने हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster, उसी दिन पेश की गई Porsche Mission S और एक Ferrari में से किसी एक को चुनने का ऑप्शन रखा गया, तो सिंघानिया का जवाब बिल्कुल साफ था. सिंघानिया ने मुस्कुराते हुए कहा, "मैं अभी भी उस नखरे दिखाने वाली Ferrari को ही चुनूंगा." उन्होंने इसके पीछे का कारण बताते हुए कहा कि Porsche की जर्मन इंजीनियरिंग की सटीकता शायद उनके पर्सनल स्वाद के लिए थोड़ी ज्यादा ही परफेक्ट है. उनके शब्दों में "पोर्श जर्मन है, मेरे लिए जरूरत से ज्यादा परफेक्ट है."

Ferrari के आने वाले 'नैचुरली-एस्पिरेटेड' इंजन का बेसब्री से इंतजार

इस जाने-माने उद्योगपति और रेसिंग के दीवाने ने यह भी खुलासा किया कि वे Ferrari के आने-वाले बिल्कुल नए नैचुरली-एस्पिरेटेड इंजन वाले मॉडल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. उनका यह बयान ऐसे समय में काफी अहम माना जा रहा है जब Ferrari सहित दुनिया के अधिकांश बड़े और हाई-परफॉर्मेंस सुपरकार निर्माता कड़े इमिशन नॉर्म्स और अधिक पावर पाने के लिए तेजी से टर्बोचार्जिंग और हाइब्रिड/इलेक्ट्रिक तकनीकों को अपना रहे हैं. सिंघानिया के बयानों ने इस भावना को दिखाया कि आज के डिजिटल, सॉफ्टवेयर और इलेक्ट्रिक वाहनों के युग में भी ड्राइविंग का असली रोमांच और मैकेनिकल अहसास सबसे ज्यादा मायने रखता है.

Tesla की उड़ने वाली 'Roadster' कार

Tesla की हवा में उड़ने वाली यह Roadster कार अभीऑटोमोबाइल जगत की सबसे महत्वाकांक्षी और जादुई कल्पनाओं में से एक है. कंपनी के अनुसार, इस कार में एलन मस्क की स्पेस एजेंसी SpaceX से इंस्पायर्ड एक स्पेशल पैकेज दिया जाएगा, जो गाड़ी की रफ्तार को पलक झपकते ही बढ़ाने, ब्रेक्स लगाने और मोड़ों पर बैलेंस्ड बनाए रखने के लिए खास 'कोल्ड-गैस थ्रस्टर्स' का उपयोग करेगी.

Tesla के सीईओ एलन मस्क ने पहले यह दावा किया था कि ये थ्रस्टर तकनीक कार को जमीन से थोड़ा ऊपर हवा में तैरने में भी मदद कर सकती है, जिसके बाद से इसे "उड़ने वाली कार" का नाम दिया गया है. हालांकि, इस तकनीक ने पूरी दुनिया के कार प्रेमियों के बीच भारी उत्सुकता तो जरूर पैदा की है, लेकिन Tesla ने अभी तक इसका कोई फाइनल प्रोडक्शन मॉडल दुनिया के सामने पेश नहीं किया है और इसके ज्यादातर हैरतअंगेज दावों की टेस्टिंग होनी अभी बाकी है.

यह भी पढ़ें | दाम Creta से कम.. लेकिन फीचर्स ज्यादा, Hyundai की नई SUV के फीचर्स ने लूटी महफिल!

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
NDTVWorldSummit2026, Tesla Roadster, Ferrari, Car, NDTVWorldSummit
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com