NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | भारतीय एविएशन को नई ताकत, GE Aerospace अगले 9–10 साल में देगा 3,200 इंजन

  • 7:24
  • प्रकाशित: अक्टूबर 22, 2026

NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में GE Aerospace ने भारत के तेजी से बढ़ते एविएशन सेक्टर को लेकर अपनी योजनाओं और भविष्य की रणनीति पर बात की। कंपनी अगले 9 से 10 वर्षों में 3,200 इंजन डिलीवर करने की योजना बना रही है, जिससे भारत की बढ़ती हवाई यात्रा की मांग को पूरा करने में मदद मिलेगी। GE Aerospace भारत में घरेलू मैन्युफैक्चरिंग, इंजीनियरिंग, कुशल प्रतिभाओं के विकास और सप्लाई चेन को मजबूत करने पर भी निवेश कर रही है। कंपनी का लक्ष्य दशक के अंत तक भारत में अपनी सप्लाई चेन पर खर्च को लगभग दोगुना करके 400 मिलियन डॉलर तक पहुंचाना है। 2040 तक भारत में हवाई यात्रियों की संख्या 1.1 अरब तक पहुंचने का अनुमान है। ऐसे में विमानन क्षेत्र में सुरक्षा, विश्वसनीयता और स्थानीय क्षमताओं की भूमिका बेहद अहम होगी। जानिए, भारत की एविएशन ग्रोथ को लेकर GE Aerospace का क्या है रोडमैप।

संबंधित वीडियो