विज्ञापन
This Article is From Jul 30, 2023

"टेस्ट क्रिकेट में 600 विकेट लेना..", स्टूअर्ट ब्रॉड के रिटायरमेंट पर बोले कोच राहुल द्रविड़

Rahul Dravid on Stuart Broad: भारत के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने संन्यास की घोषणा करने वाले इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टूअर्ट ब्रॉड को ‘ विशिष्ट क्रिकेटर’ करार दिया जिनकी जेम्स एंडरसन के साथ जोड़ी क्रिकेट जगत में हमेशा याद रखी जाएगी

"टेस्ट क्रिकेट में 600 विकेट लेना..", स्टूअर्ट ब्रॉड के रिटायरमेंट पर बोले कोच राहुल द्रविड़
Rahul Dravid on Stuart Broad, ब्रॉर्ड पर बोले राहुल द्रविड़

Rahul Dravid on Stuart Broad: भारत के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने संन्यास की घोषणा करने वाले इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टूअर्ट ब्रॉड को ‘ विशिष्ट क्रिकेटर' करार दिया जिनकी जेम्स एंडरसन के साथ जोड़ी क्रिकेट जगत में हमेशा याद रखी जाएगी. सैंतीस वर्षीय ब्रॉड ने शनिवार को घोषणा की कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लंदन के ओवल में चल रहे पांचवें और अंतिम एशेज टेस्ट मैच के बाद वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लेंगे.

द्रविड़ ने यहां दूसरे वनडे में भारत की वेस्टइंडीज से छह विकेट से हार के बाद कहा, "वह (ब्रॉड) शानदार गेंदबाज रहे हैं,  वह एक महान गेंदबाज हैं। जिम्मी एंडरसन के साथ उनकी जोड़ी को हमेशा याद रखा जाएगा". 

उन्होंने कहा, "एंडरसन और ब्रॉड पूरे दशक तक इंग्लैंड के लिए खेलते रहे और उन्होंने वास्तव में शानदार प्रदर्शन किया.. टेस्ट क्रिकेट में 600 विकेट लेना और कई टेस्ट मैच खेलना, ऐसा कोई विशिष्ट क्रिकेटर ही कर सकता है"

बता दें कि एक समय ब्रॉर्ड का करियर अधर में था. साल 2007 के टी-2 वर्ल्ड कप में ब्रॉर्ड को युवराज ने 6 गेंद पर 6 छक्के लगा दिए थे जिसके बाद ऐसा माना जा रहा था कि यह गेंदबाज ज्यादा लंबा नहीं खेल सकेगा, लेकिन ब्रॉर्ड ने हिम्मत नहीं हारी और आज टेस्ट में 600 विकेट लेने वाले दुनिया के दूसरे तेज गेंदबाज हैं. बता दें कि ब्रॉर्ड ने एंडरसन के साथ मिलकर इंटरनेशनल क्रिकेट में 1037 विकेट लेने में सफलता पाई है जो एक विश्व रिकॉर्ड है. 

--- ये भी पढ़ें ---

* 21 साल के बल्लेबाज का कोहराम, एक ओवर में ठोक दिए 48 रन, जड़े 7 छक्के, क्रिकेट जगत में मची हलचल, Video
* महान इंग्लिश पेसर स्टुअर्ट ब्रॉड ने लिया संन्यास, भारतीय हमेशा करेंगे इस बात के लिए याद

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rahul Dravid, Stuart Christopher John Broad, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com