विज्ञापन

'लोग ट्रैवल करते रहेंगे, दुनिया घूमना मुश्किल नहीं' - NDTV World Summit 2026 में बोले VFS Global के फाउंडर जुबिन करकारिया

NDTV World Summit 2026 में VFS Global के फाउंडर और सीईओ जुबिन करकारिया ने बताया कि दुनिया में ट्रैवल और टूरिज्म तेजी से बढ़ रहा है.

VFS Global के फाउंडर जुबिन करकारिया.
NDTV
नई दिल्ली:

NDTV World Summit 2026 में VFS Global के फाउंडर और सीईओ जुबिन करकारिया ने शिरकत की. 'ग्लोबल ट्रैवल के भविष्य' पर चर्चा करते हुए उन्होंने कई बातें कहीं. उन्होंने कहा कि ट्रैवल सेक्टर में मजबूती है और लोगों के लिए दुनिया में घूमना-फिरना मुश्किल नहीं हुआ है.

उन्होंने कहा, 'हमने सार्स, H1N1, कोविड और जियो-पॉलिटिकल टेंशन जैसे दौर देखे हैं, लेकिन हम हमेशा मजबूती से इनसे बाहर निकलते हैं. इसलिए लोग ट्रैवल करते रहेंगे.'

उन्होंने कहा कि अगर आप हाल ही में आई WITC रिपोर्ट देखेंगे तो पता चलेगा कि ट्रैवल और टूरिज्म का योगदान 12 ट्रिलियन डॉलर है. साथ ही, हर 9 में से 1 रोजगार प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से इसी इंडस्ट्री से जुड़ा है.

एजुकेशन ट्रैवल पर क्या बोले?

NDTV World Summit 2026 में जुबिन करकारिया ने कहा कि 'मेरा मानना है कि दुनियाभर की यूनिवर्सिटीज के लिए छात्रों के सोर्स मार्केट के रूप में भारत टॉप-2 देशों में शामिल है. जल्द ही यह नंबर-1 पर भी आ सकता है.'

उन्होंने बताया कि आज भी ज्यादातर भारतीय छात्र अमेरिका, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और ब्रिटेन जाना पसंद करते हैं. 

उन्होंने यह भी बताया कि लेकिन अब भारतीय छात्रों का रुख यूरोप की तरफ ज्यादा बढ़ा है. उन्होंने कहा, 'पिछले दो सालों में यूरोपीय देशों में जाने वाले छात्रों की संख्या में काफी तेजी आई है. हर साल लगभग 60 से 70 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है.'

उन्होंने इसका कारण बताया कि छात्र अब अपने कोर्स और उसके कंटेंट को लेकर ज्यादा जागरूक हो रहे हैं. छात्र ये भी देख रहे हैं कि वे जो कोर्स करने जा रहे हैं, उससे उन्हें नौकरी मिलेगी कि नहीं. 

यह भी पढ़ें | NDTV World Summit: रुबियो से मुंबई में वार्ता की विपक्षी आलोचना पर जयशंकर- छोड़िए बच्चों सी बातें

169 देशों में 70 सरकारों के साथ काम

जुबिन करकारिया ने बताया कि VFS Global आज 70 देशों में 169 सरकारों के साथ मिलकर काम कर रही है. उन्होंने बताया कि 2001 में उन्होंने यह बिजनेस इसलिए शुरू किया था, क्योंकि ट्रैवलर का दर्द महसूस हुआ था. उन्होंने बताया कि वीजा एप्लीकेशन के लिए ट्रैवलर को पहले मुंबई या अहमदाबाद आना पड़ता था.

70 सरकारों का भरोसा जीतने की बड़ी उपलब्धि पर बात करते हुए उन्होंने कहा, 'यह बहुत हाई सिक्योरिटी वाला बिजनेस है. यही वजह है ज्यादातर सरकारें पिछले 20 सालों से हमारे साथ जुड़ी हुई हैं.

उनका मानना ​​है कि 169 देशों में कंपनी की मौजूदगी एक बड़ा फ़ायदा है. 

उन्होंने यह भी बताया कि 20 साल में इंडस्ट्री और कामकाज का तरीका काफी बदल गया है. पहले किलोभर दस्तावेज भरने पड़ते थे लेकिन अब सब ऑनलाइन हो गया है.

यह भी पढ़ें | एलन मस्क की उड़ने वाली गाड़ी नहीं, इस कार को पसंद करते हैं रेमंड चीफ गौतम सिंघानिया, खुद बताया कारण

NDTV-VFS मीडिया फेलोशिप लॉन्च

NDTV World Summit 2026 के मंच से NDTV-VFS मीडिया फेलोशिप भी लॉन्च हुई. यह 10 साल की साझेदारी है, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन से प्रेरित होकर शुरू किया गया है.

इसके तहत हर साल चुने गए 10 स्कॉलर्स को अलग-अलग वैश्विक बाजारों में काम करने का अनुभव मिलेगा. साथ ही उन्हें मीडिया के क्षेत्र में अनुभव भी होगा.

साझीदार के तौर पर VFS ग्लोबल चुने गए स्कॉलर के अकोमोडेशन से लेकर वीजा प्रोसेस तक में मदद करेगा.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
NDTVWorldSummit2026, NDTV World Summit, VFS Global, Zubin Karkaria, Travel And Tourism
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com