वनडे में कप्तान के तौर पर सबसे सफल बल्लेबाज की बात की जाए तो भारत के विराट कोहली नंबर 1 पर हैं. कप्तान के तौर पर एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले सफल कप्तान की टॉप 10 लिस्ट में कोहली टॉप पर हैं. सैल 2017 में बतौर कप्तान कोहली ने 26 पारियों में 1460 रन बनाए थे, वहीं, दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग हैं. पोंटिंग ने 2007 में बतौर कप्तान 24 पारियेों में 1424 रन बनाने का कमाल किया था. तीसरे नंबर पर ही विराट कोहली हैं.
कोहली ने 2019 में 25 पारियों में बतौर कप्तान 1377 रन रन बनाने में सफल रहे थे. इसके अलावा नंबर 4 पर पाकिस्तान के मिस्बाह उल हक हैं, जिन्होंने 2013 में 32 पारियों में बतौर कप्तान 1373 रन बनाने का कमाल किया था. इसके बाद पांचवें नंबर पर भारत के ही पूर्व कप्तान अजहरुद्दीन रहे हैं जिनके नाम 1998 में बतौर कप्तान 33 पारियों में 1268 रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज है.
रोहित शर्मा छठे नंबर पर है. रोहित ने 2023 में बतौर कप्तान वनडे में 26 पारियों में कुल 1255 रन बनाए थे. रोहित के बाद एंजेलो मैथ्यूज का नंबर आता है. एंजेलो मैथ्यूज ने 2014 में वनडे में बतौर कप्तान 31 पारियों में बल्लेबाजी की थी और कुल 1244 रन बनाने में सफल रहे थे. इसके बाद नंबर 8 पर सौरव गांगुला का नंबर है. गांगुली ने 2000 में कप्तान के तौर पर वनडे में 25 पारियां खेली और कुल 1223 रन बनाने में सफलता हासिल की.
नंबर 9 पर श्रीलंका के सनथ जयसूर्या हैं, जिन्होंने कप्तान के तौर पर 2001 में 33 पारियों में 1202 रन बनाए थे. इसके बाद नंबर 10 पर भी विराट कोहली का नाम है. 2018 में कोहली वनडे में बतौर कप्तान एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले कप्तान थे. इस साल कोहली ने वनडे में बतौर कप्तान 14 पारियों में 1202 रन बनाने में सफलता हासिल की थी.
एक कैलेंडर ईयर में कप्तान के तौर पर सबसे ज़्यादा ODI रन
1. विराट कोहली (IND) - 26 पारियां, 1460 रन - 2017
2. रिकी पोंटिंग (AUS) - 24 पारियां, 1424 रन - 2007
3. विराट कोहली (IND) - 25 पारियां, 1377 रन - 2019
4. मिस्बाह-उल-हक (PAK) - 32 पारियां, 1373 रन - 2013
5. मोहम्मद अजहरुद्दीन (IND) - 33 पारियां, 1268 रन - 1998
6. रोहित शर्मा (IND) - 26 पारियां, 1255 रन - 2023
7. एंजेलो मैथ्यूज (SL) - 31 पारियां, 1244 रन - 2014
8. सौरव गांगुली (IND) - 25 पारियां, 1223 रन - 2000
9. सनथ जयसूर्या (SL) - 33 पारियां, 1202 रन - 2001
10. विराट कोहली (IND) - 14 पारियां, 1202 रन - 2018
ये भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी को पूर्व दिग्गज की चेतावनी, बोले- 'सफल होना है तो लंबी पारियां खेलो, ईशान किशन से सीखो...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं