विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी को पूर्व दिग्गज की चेतावनी, बोले- 'सफल होना है तो लंबी पारियां खेलो, ईशान किशन से सीखो...

दलीप ट्रॉफी फाइनल में ईस्ट जोन की पहली पारी के दौरान ईशान ने 334 गेंद पर 270 रन की पारी खेली, उनकी पारी ऐसी थी कि हर कोई हैरान रह गया, यही कारण है कि उनकी इस ऐतिहासिक पारी को लेकर बात हो रही है.

वैभव सूर्यवंशी को पूर्व दिग्गज की चेतावनी, बोले- 'सफल होना है तो लंबी पारियां खेलो, ईशान किशन से सीखो...
वैभव सूर्यवंशी को मिली सलाह

दलीप टॉफी के फाइनल में ईशान किशन ने 334 गेंद पर 270 रन की पारी खेली जिसमें उन्होंने 30 चौके और 7 छक्के लगाए. उनकी इस मैराथन पारी के दम पर ईस्ट जोन ने पहली पारी में 708 रन का स्कोर बनाया है और फाइनल में जीत की ओर कदम बढ़ा दिया है. ईशान की पारी को देखकर पूर्व क्रिकेटरों ने इसे बेस्ट पारी करार दे दिया है और साथ ही इस पारी का उदाहरण लेकर 15 साल के युवा वैभव सूर्यवंशी को सलाह भी दे रहे हैं.

बता दें कि ईस्ट जोन की पारी की शुरुआत वैभव सूर्यवंशी ने की, जिन्होंने 37 गेंदों पर 44 रन बनाए,  मैच के दौरान, भारत के पूर्व खिलाड़ी विवेक राजदान ने वैभव सूर्यवंशी के लिए एक खास संदेश दिया.  राजदान ने कमेंट्री के दौरान कहा, "सूर्यवंशी साहब, अब आपको ईशान किशन जैसे खिलाड़ियों से सीखना होगा, एक बार जब आप क्रीज पर जम जाएं, तो आपको लंबी पारी खेलना सीखना होगा" 

भारत के लिए दो टेस्ट मैच और 3 वनडे मैच खेलने वाले पूर्व भारतीय क्रिकेटर विवेक राजदान ने आगे कहा, "इस समय यहां मौजूद हर व्यक्ति खड़ा हुआ और इस पारी के लिए तालियां बजाईं, क्योंकि यह सिर्फ तकनीक या स्वभाव की बात नहीं है, बल्कि यह मैच फिटनेस भी है. इतनी गर्मी में इतनी देर तक क्रीज पर टिके रहना और ऐसी पारी खेलना... ईशान किशन की क्या शानदार पारी रही, वैभव को यहां उनसे सीख लेनी चाहिए.

वैसे, वैभव ने दलीप ट्रॉफी के सेमीफाइनल में 92 रन की पारी खेली थी, आक्रामक बल्लेबाजी की शैली ही वैभव की पहचान बन गई है लेकिन अब पूर्व क्रिकेटर उन्हें बड़ी पारी खेलने को लेकर सलाह दे रहे हैं. पूर्व क्रिकेटरों के मानना है कि वैभव को आगे जाकर टेस्ट मैच खेलना है तो घरेलू क्रिकेट में ऐसे मुकाबले में लंबी पारियां खेलनी होगी जिससे उनके टेस्ट खेलना का रास्ता खुल सके. 

दलीप ट्रॉफी के इस सीजन वैभव ने 184 रन बनाए हैं जिसमें उनका औसत 46 का रहा है. बता दें कि दलीप ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन ईशान किशन ने बनाए हैं. ईशान ने 4 पारियं में 109 की औसत के साथ 329 रन बनाने में सफलता हासिल कर ली है. 

ये भी पढ़ें- दलीप ट्रॉफी इतिहास में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले टॉप 5 विकेटकीपर, ईशान किशन बने नंबर-1

ये भी पढ़ें- अभिषेक शर्मा-वैभव सूर्यवंशी ओपनर, ईशान किशन नंबर 6 पर, अफगानिस्तान के खिलाफ ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11

ये भी पढ़ें- ईशान किशन नंबर 2, यशस्वी जायसवाल नंबर 3, दलीप ट्रॉफी फाइनल में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले टॉप 8 बल्लेबाज

ये भी पढ़ें- नंबर 2 पर नीरज चोपड़ा, रुमेश नंबर-1, डायमंड लीग जीतने वाले एशिया के टॉप-5 जैवलिन थ्रोअर्स में किसने फेंका सबसे दूर भाला?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vaibhav Sooryavanshi, Ishan Pranav Kumar Pandey Kishan, Duleep Trophy, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com