विज्ञापन

'बहुत सारे फैसले लेने वाले हैं...' पूर्व भारतीय स्टार ने वर्ल्ड कप में विराट कोहली और रोहित शर्मा की जगह पर फिर जताया संदेह

आशीष नेहरा ने कहा कि 2027 वर्ल्ड कप टीम में विराट कोहली और रोहित शर्मा को शामिल करने के बारे में अभी कोई फैसला लेना जल्दबाजी होगी.

'बहुत सारे फैसले लेने वाले हैं...' पूर्व भारतीय स्टार ने वर्ल्ड कप में विराट कोहली और रोहित शर्मा की जगह पर फिर जताया संदेह
Virat Kohli, Rohit Sharma, 2027 ODI World Cup, India World Cup Squad, Former India Cricketer, World Cup Selection Debate

भारत के दो दिग्गज बल्लेबाजों रोहित शर्मा और विराट कोहली के भविष्य को लेकर आशीष नेहरा ने किसी तरह का अनुमान लगाने से इनकार किया. 2027 का वनडे वर्ल्[ कप साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में होना है. उस समय रोहित 40 और कोहली 39 साल के होंगे. उन्होंने कहा, “हमने देखा है कि सिर्फ भारतीय क्रिकेट में ही नहीं, बल्कि किसी भी खेल में दो-तीन सप्ताह पहले भी चीजें बदल जाती हैं. अगर वे अच्छा खेल रहे हैं, प्रदर्शन कर रहे हैं तो क्यों नहीं? इन खिलाड़ियों के मामले में किसी भी कोच या कप्तान के लिए फैसला आसान नहीं होगा.”

नेहरा ने कहा, “13 महीने काफी लंबा समय है लेकिन इन खिलाड़ियों के लिए उम्र सिर्फ एक संख्या है. मैं किसी तरह की निश्चितता की बात नहीं कर रहा हूं.” भारत का मुख्य कोच बनने की महत्वाकांक्षा के बारे में पूछे जाने पर नेहरा ने कहा कि वह भविष्य की भूमिकाओं की योजना नहीं बनाते और फिलहाल गुजरात टाइटंस के साथ अपनी जिम्मेदारी से खुश हैं.

उन्होंने कहा, “सबसे पहले तो मैं इसे महत्वाकांक्षा नहीं कहूंगा.मैं कभी चीजों की योजना नहीं बनाता. हां, यह मेरे लिए बहुत बड़ा सम्मान और सौभाग्य होगा, लेकिन मैं इस तरह की चीजों की योजना नहीं बनाता.भविष्य में देखेंगे. कोई महत्वाकांक्षा नहीं है. मैं जहां हूं, वहां बहुत खुश हूं.

इसके साथ-साथ नेहरा से शुभमन गिल को लेकर भी अपनी राय दी और माना है कि गिल के लिए अभी सीखने का समय है. अनुभव के साथ और बेहतर हो जाएंगे. पंड्या और गिल की कप्तानी की तुलना करते हुए नेहरा ने कहा, “दोनों एक-दूसरे से बिल्कुल अलग हैं. आप उत्तर और दक्षिण ध्रुव की बात कर रहे हैं, दोनों ही ऐसे खिलाड़ी थे, जिन्होंने बहुत ज्यादा कप्तानी नहीं की थी. यह कुछ ऐसा ही था, जैसे मैंने भी बहुत ज्यादा कोचिंग नहीं की थी.” पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज ने कहा, “आप समय के साथ सीखते हैं और अचानक कोई खिलाड़ी भारत के लिए दो प्रारूपों में कप्तानी कर रहा होता है। वह समय के साथ बेहतर ही होने वाला है.”

ये भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी को पूर्व दिग्गज की चेतावनी, बोले- 'सफल होना है तो लंबी पारियां खेलो, ईशान किशन से सीखो...

ये भी पढ़ें- रोहित यादव नंबर-1, किशोर जेना नंबर-2, इंडियन सीरीज फाइनल में शामिल 7 जैवलिन थ्रोअर्स में किसने फेंका है सबसे दूर भाला?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Virat Kohli, Rohit Gurunath Sharma, India, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com