Sunil Gavaskar on Shubman Gill: इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट (IND vs ENG) में शुभमन गिल (Shubman Gill) कोई खास नहीं कर पाए और केवल 23 रन पर आउट हुए. गिल का फॉर्म पिछले कुछ समय से टेस्ट में औसत ही रहा है. अब पहले टेस्ट में 23 रन बनाने के बाद जिस अंदाज में गिल आउट हुए उसने पूर्व दिग्गजों को चौंका दिया है. भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) भी चौंक गए हैं. दरअसल, कमेंट्री करते हुए गावस्कर ने गिल की क्लास लगा दी है. कमेंट्री करते हुए गावस्कर ने उनके द्वारा लगाए गए खराब ऑन-ड्राइव की आलोचना की है.
Ranji Trophy 2024: मनोज तिवारी का बड़ा रिकॉर्ड, कारनामा करने वाले बंगाल के केवल चौथे बल्लेबाज बने
कमेंट्री करते हुए गावस्कर ने गिल के आउट होने के बाद कहा, "वह किस तरह का शॉट खेलना चाह रहा था? कोई भी समझ सकता है कि क्या वह इसे हवा में खेलना चाह रहा था लेकिन यह एक बेहद ही खराब तरीके से खेला गया ऑन-ड्राइव था. उन्होंने पूरी मेहनत की और फिर इस तरह का शॉट खेला."
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
यह भी पढ़ें:
\बता दें कि पहले दिन गिल 14 रन बनाकर नाबाद थे लेकिन जब दूसरे दिन बल्लेबाजी करने आए तो केवल 7 रन अपनी पारी में जोड़कर टॉम हार्टले की गेंद पर कैच कर लिए हैं. जिसके बाद गावस्कर ने कमेंट्री करते हुए गिल की बल्लेबाजी की आलोचना की. गावस्कर का मानना है कि जब आप क्रीज पर जम गए थे और अपनी पारी के जमाने के लिए काफी मेहनत कर रहे थे तो अचानक ऐसा क्या हुआ कि आपने ऐसे शॉट खेले. गावस्कर का सीधे तौर पर मानना है कि गिल को अपनी बल्लेबाडी के दौरान नियंत्रण रखना सीखना होगा वरना करियर अधर में लटक सकता है.
वैसे, टेस्ट मैच में भारतीय टीम ड्राविंग सीट पर है. भारत ने दूसरे दिन के खेल खत्म होने तक 7 विकेट पर 421 रन बना लिए थे, पहली पारी के आधार पर भारत ने 175 रनों की बढ़त हासिल कर ली थी. बता दें कि भारत की ओर अबतक जायसवाल ने 80, केएल राहुल ने 86 रन बनाए. जडेजा भी जमकर बल्लेबाजी करते हुए नजर आए. दूसरे दिन का खेल खत्म हुआ था तो जडेजा 81 रन बनाकर नाबाद थे. बता दें कि इंग्लैंड ने पहली पारी में 246 रन बनाए थे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं