India vs New Zealand 5th ODI LIVE Score: पांचवें वनडे का रोमांच शुरू हो चुका है. भारत की तरफ से रोहित शर्मा और ऋतुराज गायकवाड़ पारी का आगाज कर रहे हैं. वहीं विपक्षी टीम की तरफ से पारी का पहला ओवर जैकब डफी ने डाला. जहां भारतीय बल्लेबाज कुल पांच रन बटोरने में कामयाब रहे. सीरीज का पांचवां मुकाबला माउंट मॉन्गानुई में खेला जा रहा है. जहां न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने टॉस जीतने में कामयाब रहे. टॉस जीतकर उन्होंने भारत को पहले बल्लेबाजी करने का निमंत्रण दिया है. (Live Scorecard)
पांचवें वनडे मुकाबले के लिए भारती और न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन
भारत: रोहित शर्मा, ऋतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, नमन धीर, आकिब नबी, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज और यश ठाकुर.
न्यूजीलैंड: विल यंग, टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), निक केली, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, फिन ऐलन, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), क्रिस्टियन क्लार्क, ब्लेयर टिकनर, जैकब डफी और मैथ्यू फिशर.
यह भी पढ़ें- U-19 एशिया कप 2026: सहवाग रहे रन और छक्कों के सरताज, नूर ने लिए सबसे ज्यादा विकेट, जानिए किसने बनाए सबसे ज्यादा रिकॉर्ड
India vs New Zealand LIVE Score: पांचवें वनडे का रोमांच शुरू, रोहित-ऋतुराज ने संभाला मोर्चा
पांचवें वनडे का रोमांच शुरू हो चुका है. भारत की तरफ से रोहित शर्मा और ऋतुराज गायकवाड़ पारी का आगाज कर रहे हैं. वहीं विपक्षी टीम की तरफ से पारी का पहला ओवर जैकब डफी ने डाला. जहां भारतीय बल्लेबाज कुल पांच रन बटोरने में कामयाब रहे. सीरीज का पांचवां मुकाबला माउंट मॉन्गानुई में खेला जा रहा है. जहां न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने टॉस जीतने में कामयाब रहे. टॉस जीतकर उन्होंने भारत को पहले बल्लेबाजी करने का निमंत्रण दिया है.
India vs New Zealand LIVE Score: टॉस जीतने के बाद सैंटनर का बयान
वहीं टॉस जीतने के बाद मिचेल सैंटनर ने कहा मुझे सच में टॉस जीतने की उम्मीद नहीं थी. हम पहले गेंदबाजी करना चाहते हैं. क्योंकि बाद में आस का असर दिख सकता है. हेनरी और जेमीसन बाहर हैं. डफी की वापसी हुई है. हमारे पास चार तेज गेंदबाज हैं. टीम की गहराई बढ़ाने के लिए यह फैसला है.
India vs New Zealand LIVE Score: टॉस गंवाने के बाद श्रेयस अय्यर का बयान
माउंट मॉन्गानुई में टॉस गंवाने के बाद भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा हम भी पहले गेंदबाजी करना चाहते थे. अच्छी बात है कि हमें पहले बल्लेबाजी करने का अवसर मिला है. थोड़ा निराशाजनक जरूर है. मगर इससे आज पता चलेगा कि हमारा अप्रोच कैसा रहने वाला है. यश देश के लिए खेलना चाहता हैं, खुशी है कि वह आज अपना डेब्यू मुकाबला खेल रहे हैं. सिराज भी काफी समय से इंतजार कर रहे थे. लंबे समय से वह टीम के साथ जुड़े हुए हैं. उनके लिए भी बहुत उत्साहित हूं.
India vs New Zealand LIVE Score: न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन
न्यूजीलैंड: विल यंग, टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), निक केली, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, फिन ऐलन, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), क्रिस्टियन क्लार्क, ब्लेयर टिकनर, जैकब डफी और मैथ्यू फिशर.
India vs New Zealand LIVE Score: यश ठाकुर कर रहे हैं डेब्यू, पांचवें वनडे के लिए भारत की प्लेइंग XI
भारत: रोहित शर्मा, ऋतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, नमन धीर, आकिब नबी, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज और यश ठाकुर.
India vs New Zealand LIVE Score: सैंटनर ने भारत को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया
पांचवें वनडे मुकाबले में न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया है.