विज्ञापन

कौन हैं मोहित उलवा और मनाल चौहान? जिनकी पारियों ने पलटी बाजी, भारत ने PAK को 1 विकेट से हराया

बल्ले और गेंद दोनों से योगदान देने की अपनी क्षमता के कारण, मनाल चौहान को भारतीय क्रिकेट के सबसे होनहार युवा खिलाड़ियों में से एक माना जाता है. आने वाले वर्षों में उन पर सबकी नज़रें रहेंगी.. आज फाइनल में  मनाल चौहान ने अपने परफॉर्मेंस से दिखा दिया. 

कौन हैं मोहित उलवा और मनाल चौहान? जिनकी पारियों ने पलटी बाजी, भारत ने PAK को 1 विकेट से हराया
मनाल चौहान ने मचाई खलबली
X (formerly Twitter)

क्रिकेट अनिश्चितताओं का खेल है, जब तक इस खेल में आखिरी गेंद न फेंकी जाए तब तक परिणाम के बारे में कोई फैसला नहीं लिया जाना चाहिए. ऐसा ही आज अंडर -19 एशिया कप के फाइनल में भारत और पाकिस्तान के बीच मैच में हुआ, एक समय जब भारतीय टीम हार के कगार पर थी, तब उस समय  मनाल चौहान और मोहित उल्वा ने चमत्कार किया और मैच के रोमांच को चरम पर पहुंचा दिया. 

एक समय भारत के 8 विकेट 252 रन पर गिर गए थे लेकिन इसके बाद दोनों बल्लेबाजों ने एक ऐसी पारी खेली जिसे काफी सालों तक याद किया जाएगा. खासकर मनाल चौहान ने दिखा दिया कि क्यों उन्हें भविष्य का ऑलराउंडर माना जाता है. 

आखिरी 3 ओवर में 30 रन

जब टीम को 3 ओवर में 30 रन की दरकरा थी तो नौंवें विकेट के रूप में मनाल चौहान आउट हो गए जिससे पाकिस्तान की टीम मैच को जीतने के कगार पर पहुंच गई थी, मनाल  ने 32 गेंद पर 47 रन की एक ऐसी पारी खेली जिसने पाकिस्तान को हैरान कर दिया था. भारत की पारी के 48वें ओवर की दूसरी गेंद पर मनाल नकाब शफीक की गेंद पर कैच आउट हुए. लेकिन इसके बाद दूसरे छोर से मोहित उल्वा ने अपना जलवा जारी रखा और मैच को बेहद ही करीब तक पहुंचाने में सफल रहे. मोहित उलवा ने अंत मैच को बनाए रखा और आखिर में भारत को 1 विकेट से जीत दिला दी. मोहित ने 26 गेंद पर 49 रन की नाबाद पारी खेली, अपनी पारी में मोहित ने 5 चौके और 3 छक्के लगाए. दोनों बल्लेबैजों की पारी ने मैच को बदलने का काम किया और भारतीय टीम अंडर 19 एशिया कप जीतने में सफल हो गई. 

कौन है मोहित उलवा

मोहित उलवा  युवा भारतीय क्रिकेटर हैं, जिन्होंने आयु-वर्ग  क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन करके अपनी पहचान बनाई है. अपनी बल्लेबाजी कौशल और दबाव में संयम बनाए रखने की क्षमता के लिए जाने जाने वाले मोहित ने घरेलू युवा टूर्नामेंटों में अपने प्रदर्शन से चयनकर्ताओं और क्रिकेट प्रेमियों को काफी प्रभावित किया है. जूनियर स्तर की प्रतियोगिताओं में कुछ अहम पारियां खेलने के बाद मोहित चर्चा में आए, इन मैचों में उन्होंने साझेदारियां बनाने और महत्वपूर्ण रन जुटाने की अपनी काबिलियत से अपनी टीम को जीत दिलाने में मदद की. उनके इस प्रदर्शन ने उन्हें भारतीय क्रिकेट के उन युवा खिलाड़ियों में शामिल कर दिया है, जिन पर भविष्य में सबकी नजरें रहेंगी.

मोहित उलवा 18 साल के हैं, जो दाएं हाथ से मीडियम पेस गेंदबाजी और बल्लेबाजी करते हैं.सौराष्ट्र के एज-ग्रुप सिस्टम से होते हुए, उन्होंने भारत की अंडर-19 टीम में जगह बनाई. मोहित ने अपने गांव में टेनिस बॉल क्रिकेट खेलना शुरू किया था.  उनके पिता, जो रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (RPF) में काम करते हैं, उन्होंने मोहित को किसी एकेडमी में जाकर विधिवत ट्रेनिंग लेने के लिए प्रोत्साहित किया. 

मोहित उलवा ने जामनगर के 'क्रिकेट बंगला' में महेंद्रसिंह चौहान की देखरेख में ट्रेनिंग ली,वही कोच, जिन्होंने रवींद्र जडेजा को भी प्रशिक्षित किया था. शुरुआत में वह ऑफ-स्पिन गेंदबाजी करते थे.चौहान ने उन्हें तेज गेंदबाजी (फास्ट बॉलिंग) आजमाने की सलाह दी, क्योंकि मोहित का कद लंबा था और वह अच्छी गति से दौड़ सकते थे.

कौन है मनाल चौहान, जिसने मैच को पहुंचाया चरम पर

मनाल चौहान भारत के होनहार युवा क्रिकेटरों में से एक हैं, जो यूथ क्रिकेट में अपने शानदार प्रदर्शन के लिए जाने जाते हैं. 14 मार्च 2008 को मध्य प्रदेश के मुरैना में जन्मे मनाल एक बाएं हाथ के बल्लेबाज और स्लो लेफ्ट-आर्म ऑर्थोडॉक्स स्पिनर हैं, जो एक ऑलराउंडर के रूप में खेलते हैं.उन्होंने एज-ग्रुप क्रिकेट में भारत अंडर-19 और मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया है.

चौहान जुलाई 2026 में तब चर्चा में आए, जब उन्होंने श्रीलंका अंडर-19 के खिलाफ अपने यूथ टेस्ट डेब्यू पर 150 रनों की शानदार पारी खेली. भारत के बिना कोई रन बनाए दो विकेट गंवा देने के बाद मैदान पर उतरे मनाल ने 244 गेंदों में 150 रनों की परिपक्व पारी खेली. उनकी इस पारी की बदौलत भारत ने वापसी की और पहली पारी में 411 रन बना.

उनकी यह सफलता घरेलू एज-ग्रुप टूर्नामेंटों में किए गए उनके बेहतरीन प्रदर्शन का नतीजा रहा है, जहां उन्होंने मध्य प्रदेश के लिए 850 से अधिक रन बनाए और 37 विकेट लिए. इसी प्रदर्शन के दम पर उन्हें भारत अंडर-19 टीम में जगह मिली.

बल्ले और गेंद दोनों से योगदान देने की अपनी क्षमता के कारण, मनाल चौहान को भारतीय क्रिकेट के सबसे होनहार युवा खिलाड़ियों में से एक माना जाता है. आने वाले वर्षों में उन पर सबकी नज़रें रहेंगी.. आज फाइनल में  मनाल चौहान ने अपने परफॉर्मेंस से दिखा दिया. 

यह भी पढ़ें | मोहित-मनल की जोड़ी ने हार के मुंह से निकाला जीत का ताज, अंडर-19 एशिया कप 2026 के असली हीरो ये हैं

यह भी पढ़ें | IND vs PAK: 'भगवान पर भरोसा था...,' आखिरी ओवर के हीरो मोहित ने बताया पाकिस्तान को कैसे चटाई धूल

यह भी पढ़ें | रोमांच की सारी हदें हुई पार, मनल-मोहित की जोड़ी ने पाकिस्तान के मुंह से छीनी जीत, भारत बना चैंपियन

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India U19, Cricket, Aaryavir Virender Sehwag
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com