विज्ञापन

सुनील गावस्कर बिना हेलमेट कैसे करते थे तूफानी गेंदबाजी का सामना, कपिल शर्मा के शो पर आउट हुआ सीक्रेट

कपिल शर्मा के आने वाले एपिसोड में क्रिकेटर रवि शास्त्री और सुनील गावस्कर मेहमान बनकर आने वाले हैं. शो की एक झलक शेयर कर दी गई है जिसे फैन्स काफी पसंद कर रहे हैं. नया एपिसोड शनिवार को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा.

सुनील गावस्कर बिना हेलमेट कैसे करते थे तूफानी गेंदबाजी का सामना, कपिल शर्मा के शो पर आउट हुआ सीक्रेट
कपिल शर्मा के शो पर रवि शास्त्री और सुनील गावस्कर की मस्ती
Social Media
नई दिल्ली:

नेटफ्लिक्स के पॉपुलर कॉमेडी शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के सीजन 5 में दिग्गज पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर और रवि शास्त्री साथ दिखाई देंगे. दोनों कपिल शर्मा के साथ क्रिकेट से जुड़े पुराने किस्से, ड्रेसिंग रूम की मजेदार बातें और अपने करियर की यादें शेयर करते नजर आएंगे. खास बात यह है कि रवि शास्त्री पहली बार इस शो का हिस्सा बनने जा रहे हैं. शो में बातचीत के दौरान कपिल शर्मा वेस्टइंडीज की उस दौर की टीम की तस्वीरें दिखाते हैं और सुनील गावस्कर से पूछते हैं कि आखिर वह बिना हेलमेट के इतनी तेज गेंदबाजी का सामना कैसे करते थे. बता दें कि उस दौर में वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज अपनी रफ्तार और खतरनाक बाउंसर के लिए जाने जाते थे, लेकिन इसके बावजूद गावस्कर बिना हेलमेट मैदान पर उतरते थे.

इस दौरान नवजोत सिंह सिद्धू भी अपने पुराने दिनों का किस्सा सुनाते हैं. वह बताते हैं कि कैसे उन्होंने अपने अलाउंस से एक बड़ा सा हेलमेट खरीदा था, जबकि गावस्कर करीब 150 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करने वाले गेंदबाजों का बिना हेलमेट सामना करते थे और कहते थे, 'अंदर भेजे में कुछ नहीं था'. उनकी यह बात सुनकर शो में मौजूद सभी लोग हंस पड़ते हैं.

बातचीत के दौरान सिद्धू अपने क्रिकेट करियर के शुरुआती दिनों को भी याद करते हैं. वह कहते हैं कि जब उनका 18 साल की उम्र में भारतीय टीम के लिए चयन हुआ था, तब उन्हें तत्कालीन कप्तान रवि शास्त्री के साथ कमरा शेयर करना पड़ा था. जब भी वह अचानक कमरे में पहुंचते थे, तो रवि शास्त्री उन्हें बार-बार बाहर जाने के लिए कहते थे. इस दौरान सुनील गावस्कर अपने संन्यास से जुड़ी वजह पर भी बात करते नजर आएंगे.

यह भी पढ़ें: 65 साल पुराना वो गाना जिसके एक शब्द पर बन गई वर्ल्ड फेमस वेबसाइट! हिमाचल की हसीन वादियों में हुआ शूट, शैलेंद्र और शंकर-जयकिशन ने बनाया एवरग्रीन

एपिसोड में कॉमेडी का तड़का लगाने के लिए सुनील ग्रोवर भी मजेदार अंदाज में नजर आएंगे. वह कपिल देव के लुक में रवि शास्त्री के पीछे खड़े होकर कहते हैं, 'काफी कन्फ्यूजन है, रवि जी के आगे एक कपिल और रवि जी के पीछे एक कपिल, ये तो तीतर के आगे तीतर वाली बात हो गई ना ये.' द ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 5 का यह खास एपिसोड शनिवार रात 8 बजे नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kapil Sharma, Ravi Shastri, Sunil Gavaskar, Navjot Singh Siddhu, Sunil Grover
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com