विज्ञापन

दिल्ली में बदलेंगे धरना-प्रदर्शन के नियम! रामलीला मैदान में 50 हजार से ज्यादा भीड़ नहीं, समयसीमा भी तय

दिल्ली में धरना प्रदर्शन के नियमों में बदलाव होने वाला है. सूत्रों के मुताबिक दिल्ली पुलिस जल्द ही नई एसओपी जारी कर सकती है, जहां रामलीला मैदान में अब 50 हजार से ज्यादा लोगों की भीड़ नहीं जुटेगी.

दिल्ली में बदलेंगे धरना-प्रदर्शन के नियम! रामलीला मैदान में 50 हजार से ज्यादा भीड़ नहीं, समयसीमा भी तय
दिल्ली में बदलेंगे धरना-प्रदर्शन के नियम (फाइल फोटो)
  • दिल्ली पुलिस ने रामलीला मैदान में धरना-प्रदर्शन और रैली के लिए नया एसओपी तैयार किया है.
  • नया एसओपी फिलहाल पुलिस मुख्यालय को मंजूरी के लिए भेजा गया है.
  • मंजूरी मिलने के बाद यह नया नियम दिल्ली के विभिन्न प्रदर्शन स्थलों पर लागू होगा.
नई दिल्ली:

दिल्ली में धरना-प्रदर्शन के नियमों में जल्द ही बदलाव देखने को मिल सकता है. क्योंकि दिल्ली पुलिस की तरफ से इसकी तैयारियां शुरू हो चुकी हैं. दिल्ली पुलिस ने रामलीला मैदान में धरना-प्रदर्शन, रैली और जनसभाओं के आयोजन को लेकर नया एसओपी तैयार किया है. फिलहाल इस ड्राफ्ट को पुलिस मुख्यालय को मंजूरी के लिए भेजा गया है. मंजूरी मिलते ही इसे लागू कर दिया जाएगा. अगर यह नियम लागू होता है तो फिर रामलीला मैदान समेत दिल्ली के अन्य स्थलों पर यह नियम लागू होंगे. बताया जा रहा है कि पिछले दिनों हुए प्रदर्शनों के बीच यह तैयारियां की जा रही हैं. 

रामलीला मैदान में नहीं जुटेगी मनमानी भीड़

प्रस्तावित नियमों को अगर मंजूरी मिलती है तो फिर रामलीला मैदान में मनमानी भीड़ नहीं जुटाई जा सकेगी. क्योंकि दिल्ली पुलिस ने इन्हीं में बदलाव करने की मांग की है. रामलीला मैदान में 50 हजार से ज्यादा लोगों की भीड़ नहीं जुटेगी. नए नियम इस प्रकार हो सकते हैं. 

  • रामलीला मैदान में 50 हजार लोगों को ही अनुमति.
  • सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक ही प्रदर्शन की अनुमति. 
  • धरना प्रदर्शन से कम से कम 10 दिन पहले करना होगा.
  • वेन्यू अवेलेबिलिटी सर्टिफिकेट लेना अनिवार्य. 
  • ट्रैफिक-पार्किंग के लिए आयोजकों को पुलिस के साथ मिलकर व्यवस्था करनी होगी. 

हालांकि हर कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोगों की संख्या का फैसला कार्यक्रम की प्रकृति, संभावित भीड़ और सुरक्षा इंतजामों को देखते हुए सक्षम अधिकारी करेंगे. यानी 50 हजार अधिकतम सीमा है, लेकिन किसी कार्यक्रम में इससे कम भीड़ की भी अनुमति दी जा सकती है. नए एसओपी में साफ कहा गया है कि सड़क, फुटपाथ और इमरजेंसी रास्तों को बाधित करने की अनुमति नहीं होगी. इसके अलावा हथियार, ज्वलनशील वस्तुएं और कानून के तहत प्रतिबंधित सामान ले जाने पर पूरी रोक रहेगी. ड्रोन उड़ाने के लिए भी पहले से अनुमति लेनी जरूरी होगी.

ये वीडियो भी देखिए

रामलीला मैदान बड़ा स्थल

दरअसल, दिल्ली का रामलीला मैदान ऐतिहासिक रूप से धरना-प्रदर्शन और बड़ी रैलियों का केंद्र रहा है. अक्सर बड़ी भीड़ के कारण आसपास के इलाकों में ट्रैफिक जाम, कानून-व्यवस्था और स्थानीय लोगों को परेशानी की शिकायतें आती रही हैं. इसी को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने एक व्यवस्थित एसओपी तैयार किया है. फिलहाल ड्राफ्ट मंजूरी के लिए भेजा गया है, मंजूरी के बाद दिल्ली में प्रदर्शन का नया दौर नए नियमों के साथ शुरू होगा. 

ये भी पढ़ेंः यूपी में 38 IAS अधिकारियों के तबादले; बिजनौर, महाराजगंज से सिद्धार्थनगर तक 5 डीएम बदल गए, यहां देखिए लिस्ट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Police, Delhi Ramlila Maidan, Delhi Ramlila Maidan Protest, Delhi Ramlila Maidan Name Change, Delhi Rally
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com