विज्ञापन
3 years ago

IND vs ENG 1st Test Day 3 Cricket Match: पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद इंग्लैंड ने अपनी दूसरी पारी में 6 विकटे पर 316 रन बना लिए हैं. भारत पर इंग्लैंड ने 126 रन की लीड बना ली है. स्टंप के समय क्रीज पर ओली पोप 148 रन बनाकर नाबाद हैं. उनके साथ क्रीज पर रेहान अहमदा 16 रन बनाकर नाबाद हैं. भारत की ओर से बुमराह और अश्विन 2-2 विकेट लेने में सफल रहे हैं तो वहीं अक्षर पटेल और जडेजा के खाते में 1-1 विकेट लेने में सफल रहे हैं. बता दें तीसरे दिन पहले सत्र के दौरान भारत के बाकी 3 विकेट जल्दी गिर गए थे. भारत की पारी 436 रन पर सिमट गई. इंग्लैंड ने टीम इंडिया ने 190 रन की बढ़त हासिल की थी. भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन जडेजा ने बनाए. जडेजा 87 रन बनाकर आउट हुए. वहीं, केएल राहुल ने 86 रन और जायसवाल ने 80 रन की पारी खेली, अक्षर पटेल आखिरी बल्लेबाज के तौर पर 44 रन बनाकर आउट हुए. इंग्लैंड की ओर से जो रूट को 4 विकेट मिला तो वहीं रेहान अहमद 2 विकेट लेने में सफल रहे. इसके अलावा टॉम हर्टली भी 2 विकेट और जैक लीच 1 विकेट लेने में सफल रहे. बता दें कि दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने इंग्लैंड पर 175 रन की लीड बना ली थी. क्रीज पर जडेजा और अक्षर पटेल मौजूद थे. इंग्लैंड की पहली पारी 246 रन पर आउट हो गई थी जिसके बाद भारतीय बल्लेबाजों ने जमकर बल्लेबाजी की है. दरअसल, टेस्ट में इंग्लैंड ने ट़स जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था. भारतीय स्पिनरों ने कमाल की गेंदबाजी की जिसके कारण ही इंग्लैंड पहली पारी में केवल 246 रन ही बना सकी थी.  (SCORECARD)

India vs England 1st Test Day 3 | IND vs ENG 1st Test Straight from (Rajiv Gandhi International Stadium, Hyderabad )

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
India, England, India Vs England 2024, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com