
छठ पूजा को दुनिया के तमाम त्योहारों से जो बात सबसे अलग और खास बनाती है, वह है इसका गहरा दार्शनिक संदेश.
आम तौर पर दुनिया में उगते सूरज को ही सम्मान दिया जाता है. यानी जो सत्ता या शक्ति में है, उसी की जय-जयकार होती है. लेकिन छठ पर्व इससे अलग एक महत्वपूर्ण जीवन-मूल्य सिखाता है.








































































































































































































































































































































































































































