Tanmay Agarwal: शुक्रवार से ब्रेक के बाद फिर से शुरू हुए रणजी ट्ऱॉफी के चौथे राउंड के तहत प्लेट ग्रुप में हैदराबाद के तन्मय अग्रवाल (Tanmay Agarwal) ने धमाल मचाते हुए प्रथमश्रेणी क्रिकेट इतिहास का सबसे तेज तिहरा शतक जड़कर सभी को चौंका दिया. तन्मय ने यह कारनामा अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ किया. हैदराबाद में खेले गए मुकाबले में तन्मय ने सिर्फ 160 गेंदों के भीतर नाबाद 323 रन बनाए, तो उनकी टीम ने सिर्फ 48 गेंदों पर 529 रनों का विशाल अंबार लगा दिया. मतलब हैदराबाद की टीम ने अरुणाचल के गेंदबाजों की धुनाई करते हुए 11.02 रन प्रति ओवर की दर से रन बटोरे. ऐतिहासिक पारी निकली, तो कई रिकॉर्ड भी इसके साथ जमा हो गए. चलिए कुल मिलाकर जमा हुए 5 बड़े रिकॉर्डों के बारे में जान लें:
यह भी पढ़ें:
Ranji Trophy 2024: मनोज तिवारी का बड़ा रिकॉर्ड, कारनामा करने वाले बंगाल के केवल चौथे बल्लेबाज बने
1. तनमय ने सिर्फ 147 गेंदों के भीतर अपना तिहरा शतक पूरा किया. यह गेंदों के हिसाब से प्रथम श्रेणी क्रिकेट इतिहास का सबसे तेज तिहरा शतक है. इससे पहले साल 2017 मे बॉर्डर के लिए खेलते हुए ईस्टर्न प्रोविंस के मार्को मैराइस ने 191 गेंदों पर तिहरा शतक जड़ा था.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
2. तन्यम ने अपने दोहरे शतक के लिए 119 गेंद लीं. यह भारतीय फर्स्ट क्लास क्रिकेट के इतिहास में सबसे तेज दोहरा शतक है. इससे पहले रवि शास्त्री ने साल 1985 में 123 गेंदों में बड़ौदा के खिलाफ दोहरा शतक जड़ा था.
3. दिन की समाप्ति पर तन्मय 323 रन बनाकर नाबाद रहे. यह फर्स्ट क्लास क्रिकेट में किसी एक दिन के भीतर सातवां सबसे बड़ा निजी स्कोर है. साथ ही, यह साल 1994 में ब्रायन द्वारा डरहम काउंटी के खिलाफ आखिरी दिन बनाए गए 390 के बाद दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है.
4. साथ ही, तन्मय प्रथमश्रेणी क्रिकेट में एक दिन में 300 रन बनाने वाले भारत के पहले बल्लेबाज बन गए. इससे पहले वीरेंद्र सहवाग ने साल 2009 में श्रीलंका के खिलाफ ब्रेबोर्न स्टेडियम में दूसरे दिन 284 रन बनाए थे.
5. तन्मय ने शुक्रवार तक अपने तिहरे शतक के दौरान 21 छक्के लगाए. ये फर्स्ट क्लास क्रिकेट में तिहरे शतक में सबसे ज्यादा छक्कों की संख्या के मामले में तीसरा नंबर है. साल 2015 में कोलिन मुनरो ने सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट के खिलाफ 281 रन की पारी में 23 छक्के जड़े थे. वहीं, शफीकुल्लाह ने बूस्ट के खिलाफ नाबाद 200 रन की पारी में 22 छक्के लगाए थे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं